1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JEECUP 2023 एग्जाम के लिए तारीख हुई तय, इस दिन होगी परीक्षा

JEECUP 2023 एग्जाम के लिए तारीख हुई तय, इस दिन होगी परीक्षा

 Published : Mar 04, 2023 11:17 am IST,  Updated : Mar 04, 2023 11:48 am IST

JEECUP 2023 एग्जाम के लिए तारीख तय कर दी गई है। JEECUP ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है। इस परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें।

JEECUP- India TV Hindi
JEECUP 2023 Image Source : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश की ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल ने जेईईसीयूपी 2023 (JEECUP 2023) की परीक्षा तारीख की घोषणा कर दी है। JEECUP परीक्षा 1 जून से शुरू होगें।  जेईईसीयूपी ने इस परीक्षा तारीख के लिए आधिकारिक नोटिस जारी किया है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, JEECUP 2023 परीक्षा 1 जून से लेकर 6 जून, 2023 तक आयोजित की जाएगी। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट  jeecup.admissions.nic.in पर मौजूद आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं। जानकारी दे दें कि ये परीक्षा ग्रुप  A, E1, E2, B,C,D,F,G,H,I, K1- K8 और ग्रुप L के लिए आयोजित की जाएगी। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। काउंसिल जल्द ही JEECUP के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा।

सामान्य वर्ग या ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवार JEECUP 2023 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो उन्हें आवेदन शुल्क के रूप में ₹300/- का भुगतान करना होगा। और यदि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित हैं तो उन्हें ₹200/- देने होंगे। इस परीक्षा के संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। ध्यान दें कि काउंसिल द्वारा रजिस्ट्रेशन की तारीख जारी नहीं की गई हैं। उम्मीदवार जो JEECUP 2023 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।

Click here for the Notice

JEECUP 2023: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध जेईईसीयूपी 2023 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रजिस्ट्रेशन डिटेल दर्ज करें और रजिस्टर पर क्लिक करें।
अब अकाउंट में जाएं और एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
एक बार हो जाने के बाद, पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इसे भी पढे़ं-

LIC ADO के कॉल लेटर आज होंगे जारी, यहां जानें कैसें करना है डाउनलोड

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन