1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JEECUP 2025 का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी, यहां जानें कब से कब तक होगी परीक्षा

JEECUP 2025 का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी, यहां जानें कब से कब तक होगी परीक्षा

 Published : May 28, 2025 09:29 am IST,  Updated : May 28, 2025 09:30 am IST

JEECUP 2025 परीक्षा का रिवाइज्ड शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि परीक्षा कब से शुरू होगी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश या UPJEE ने JEECUP 2025 का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहले ये परीक्षाएं मई में आयोजित होने वाली थीं लेकिन अब इन्हें जून में स्थानांतरित कर दिया गया है। नया शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

बता दें कि पहले यह परीक्षा 20 से 28 मई 2025 तक आयोजित होने वाली थी। लेकिन बाद में पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मई तक बढ़ा दिए जाने के बाद इसे रद्द कर दिया गया और अब ये परीक्षाएं 5 से 13 जून 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी। हालांकि, 7 जून 2025 को गजेटेड अवकाश है, इसलिए उस दिन कोई परीक्षा नहीं होगी। जबकि 13 जून को रिजर्व डे रखा गया है।

कैसे करें चेक

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार शेड्यूल को चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो में शेड्यूल खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार शेड्यूल को चेक करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।  

एग्जाम पैटर्न 

परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे और सभी बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे। प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्प होंगे, जिनमें से केवल एक ही सही होगा। छात्रों को हर सही उत्तर के लिए चार अंक मिलेंगे, और गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।

परीक्षा पूरी होने के बाद 13 से 1 जून 2025 के बीच उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। छात्र सहायक दस्तावेज अपलोड करके आपत्तियां उठा सकते हैं। JEECUP 2025 का परिणाम 21 जून 2025 को घोषित किया जा सकता है। नवीनतम जानकारी से अपडेट रहने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- RBSE 10th result 2025: आज आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, खत्म होगा छात्रों का इंतजार; ऐसे कर सकेंगे चेक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन