1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JoSAA 2023 काउंसलिंग के लिए कल है आखिरी तारीख, ऐसे करें आवेदन

JoSAA 2023 काउंसलिंग के लिए कल है आखिरी तारीख, ऐसे करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 27, 2023 09:28 pm IST,  Updated : Jun 27, 2023 09:28 pm IST

JoSAA 2023 काउंसलिंग के लिए आखिरी तारीख कल यानी 28 जून है। जो उम्मीदवार इस काउंसलिंग में भाग लेना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां पढ़ें...

JoSAA 2023 - India TV Hindi
JoSAA 2023 काउंसलिंग के लिए आखिरी तारीख कल है। Image Source : JOSAA.ADMISSIONS.NIC.IN

ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी कल 28 जून, 2023 को JoSAA 2023 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर देगा। जो उम्मीदवार काउंसलिंग राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वे JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। ऑप्शन भरने का लिंक भी कल निष्क्रिय कर दिया जाएगा। बता दें कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 19 जून, 2023 को शुरू हुई थी।  जो उम्मीदवार काउंसलिंग राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए इन सरल चरणों के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं।

Direct link to apply

डेटा का मिलान, वेरीफिकेशन और आवंटित सीटों का वेरीफिकेशन 29 जून, 2023 को होगा। राउंड 1 सीट अलॉटमेंट लिस्ट 30 जून, 2023 को जारी की जाएगी। राउंड 1 के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग 30 जून से 4 जुलाई, 2023 तक आयोजित की जाएगी। प्रश्न का उत्तर देने की अंतिम तिथि 5 जुलाई, 2023 तक है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

JoSAA 2023 Counselling: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध JoSAA 2023 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
फिर लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
अब पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन