1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. आज जारी होंगे JoSAA काउंसलिंग के दूसरे चरण के रिजल्ट, यहां देखें डिटेल

आज जारी होंगे JoSAA काउंसलिंग के दूसरे चरण के रिजल्ट, यहां देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 06, 2023 01:42 pm IST,  Updated : Jul 06, 2023 01:42 pm IST

आज JoSAA काउंसलिंग के लिए दूसरे चरण के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। जो उम्मीदवार इस प्रवेश परीक्षा में भाग लिए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस लिस्ट को जारी होने के बाद देख सकेंगे। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां पढ़ें...

JoSAA counselling 2023- India TV Hindi
JoSAA counselling 2023 Image Source : FILE

ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) आज आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य सरकारी तकनीकी संस्थानों में एडमिशन के लिए दूसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित करने जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने जोसा काउंसलिंग 2023 के लिए आवेदन किया है, वे राउंड 2 या 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर देख सकेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि JoSAA राउंड 2 अलॉटमेंट लिस्ट की घोषणा शाम 5 बजे की जाएगी।

JoSAA काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, ऑनलाइन रिपोर्टिंग, जिसमें शुल्क का भुगतान करना, डाक्यमेंट अपलोड करना और उम्मीदवार द्वारा प्रश्न का उत्तर (यदि आवश्यक हो) शामिल है, 6 से 10 जुलाई के बीच होना है। जानकारी दे दें कि सीट वापसी/सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया (राउंड 2) से बाहर निकलने की तारीख 7 से 11 जुलाई है।

JoSAA counselling 2023: ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट - josaa.nic.in पर जाएं।

फिर नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'JoSAA counselling 2023 seat allotment list'
यह आपको लॉगिन पेज पर ले जाएगा जहां आपको अपनी क्रेडेंशियल जैसे जेईई मुख्य 2023 एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और पिन डालना होगा।
इसके बाद जोसा काउंसलिंग 2023 सीट अलॉटमेंट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
अंत में इस लिस्ट को डाउनलोड करें और इसे भविष्य की जरूरत के लिए सेव कर लें।

जोसा काउंसलिंग 2023 राउंड 2 सीट आवंटन सूची जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को आवंटित कॉलेज को ऑनलाइन रिपोर्ट करना होगा, भुगतान करना होगा, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना होगा और किसी भी प्रश्न का उत्तर 10 जुलाई तक देना होगा। क्वेरी 11 जुलाई शाम 5 बजे तक है।

अन्य जानकारी 

राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट और राउंड 4 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट  क्रमशः 12 जुलाई और 16 जुलाई को जारी होंगे। राउंड 5 और राउंड 6 सीट अलॉटमेंट लिस्ट 21 जुलाई और 26 जुलाई को जारी की जाएगी। 30 जून को राउंड 1 सीट वितरण के रिजल्ट जारी किए गए। जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा इस साल 4 जून को आयोजित की गई थी और रिजल्ट 18 जून को जारी किए गए थे।  इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए, आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली यूनिवर्सिटी से करना चाहते हैं इंजीनियरिंग, इस ट्रेड के लिए शुरू हुए 3 नए कोर्स 
जल्दी करें! HSSC ग्रुप D भर्ती के लिए आज अंतिम तारीख, मिलेगी 53 हजार से ज्यादा सैलरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन