1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. आज खत्म हो रही JoSAA काउंसलिंग की तारीख, ऐसे करें रजिस्टर

आज खत्म हो रही JoSAA काउंसलिंग की तारीख, ऐसे करें रजिस्टर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 28, 2023 10:58 am IST,  Updated : Jun 28, 2023 10:58 am IST

आज JoSAA काउंसलिंग की तारीख खत्म हो रही है। जो उम्मीदवार इस काउंसलिंग में भाग लेने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। बता दें कि पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट 30 जून को शुरू होगी।

JoSAA - India TV Hindi
JoSAA Counselling 2023 Registration, choice filling ends today Image Source : INDIA TV

JoSAA  काउंसलिंग 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग आज 28 जून को बंद हो रही है। जो उम्मीदवार इस काउंसलिंग में भाग लेने वाले हैं, वे  शाम 5 बजे तक josaa.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि से JoSAA से आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन मिलता है।

जानकारी दे दें कि 27 जून को, ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने 26 जून को शाम 5 बजे तक उम्मीदवारों द्वारा चुने गए च्वॉइस के आधार पर दूसरी मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी की थी। इसके बाद 30 जून को सुबह 10 बजे JoSAA पहली अलॉटमेंट लिस्ट जारी करेगी। पहले दौर के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग, जिसमें शुल्क भुगतान और डाक्यूमेंट अपलोड करना शामिल है, 4 जुलाई तक पूरा होगा।

JoSAA counselling 2023: ऐसे करें रजिस्टर

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।

फिर उम्मीदवार गतिविधि के अंतर्गत दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक को खोलें।
वहीं, मांगी गई जानकारी दर्ज करें और लॉग इन करें।
अब मांगी गई जानकारी सबमिट कर रजिस्टर करें।
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद, अपनी पसंद भरने और लॉक करने के लिए आगे बढ़ें।

JoSAA काउंसलिंग 2023 6 राउंड में आयोजित की जाएगी, इसके बाद NIT+ सीटों के लिए CSAB काउंसलिंग होगी। 

पूरा शेड्यूल यहां देखें

ये भी पढ़ें-

इस राज्य में निकली 4 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, कल से शुरू हो रहे आवेदन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन