JPSC CSE प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने CSE प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 14 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार JPSC की आधिकारिक वेबसाइटों jpsc.gov.in या jpscotr.com पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल्स—जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे करें चेक व डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- अब कैंडिडेट्स अपने एडमिट कार्ड को चेक करें और फिर डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
JPSC प्रीलिम्स 2026 के एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, फोटो और हस्ताक्षर जैसी जरूरी जानकारी शामिल होगी। इसमें उम्मीदवार की श्रेणी, लिंग, परीक्षा की तारीख और समय, रिपोर्टिंग का समय, परीक्षा केंद्र का विवरण और वे ज़रूरी निर्देश भी दिए होंगे जिनका पालन उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन करना होगा।
कब होगी परीक्षा?
बता दें कि JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026, 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। JPSC CSE प्रीलिम्स 2026 परीक्षा मल्टीपल-चॉइस क्वेश्चन (MCQ) फॉर्मेट में आयोजित की जाएगी और यह क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी, जिसका उद्देश्य केवल अगले चरण के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग करना है। प्रीलिम्स में दो पेपर होंगे: जनरल स्टडीज I और जनरल स्टडीज 2। प्रत्येक पेपर में 100 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 200 अंक निर्धारित होंगे, और यह परीक्षा दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। कुल मिलाकर, इस परीक्षा में 400 अंकों के लिए कुल 200 प्रश्न होंगे, और इसकी कुल अवधि चार घंटे होगी।
किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
ये भी पढ़ें- कितने पढ़े लिखे हैं सम्राट चौधरी, जो संभालेंगे अब बिहार की कमान? जानें