1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JSSC CGL परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

JSSC CGL परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Published : Jan 22, 2024 01:51 pm IST,  Updated : Jan 22, 2024 01:51 pm IST

JSSC CGL exam: जेएसएससी सीजीएल 2023 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JGGLCCE 2023) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

JSSC CGL परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी- India TV Hindi
JSSC CGL परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी Image Source : FILE

JSSC CGL Admit card: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JGGLCCE 2023) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।  जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

जानकारी दे दें कि उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

जेएसएससी सीजीएल 2023 परीक्षा के लिए कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

एडमिट कार्ड लिंक डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर JGGLCCE 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। 
  • इसके बाद एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें। 

डायरेक्ट लिंक- https://jssc.onlinereg.co.in/yukthaadc24/frmAdcLogin.aspx#no-back-button

ये भी पढ़ें- इतने खूंखार दांत, फिर भी शिकार को चबाने के बजाय क्यों निगलता है मगरमच्छ

इंटर के बाद अयोध्या में है पढ़ने का मन, तो ये हैं टॉप शिक्षण संस्थान 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन