1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JEE Mains के लिए लास्ट डेट बेहद करीब, जल्द से जल्द करें अप्लाई

JEE Mains के लिए लास्ट डेट बेहद करीब, जल्द से जल्द करें अप्लाई

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 08, 2023 11:24 pm IST,  Updated : Jan 08, 2023 11:24 pm IST

JEE Mains की परीक्षाएं इस वर्ष जनवरी 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी को आयोजित की जाएंगी।

JEE Mains के लिए जल्दी से अप्लाई कर दें नहीं तो लास्ट डेट बहुत करीब है।- India TV Hindi
JEE Mains के लिए जल्दी से अप्लाई कर दें नहीं तो लास्ट डेट बहुत करीब है।

JEE Mains की परीक्षाएं इसी महीने जनवरी में आयोजित की जानी है। परीक्षा देने के लिए आवेदन 15 दिसंबर से शुरू हो चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के मुताबिक, 12 जनवरी के बाद JEE Mains परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकेगा। JEE(Mains) 13 भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू में आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि JEE Mains की परीक्षाएं इस वर्ष जनवरी 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी को आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के साथ-साथ फीस भरने की अंतिम तारीख भी 12 जनवरी ही है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए JEE(Mains) दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। पहले सत्र की परीक्षाएं जनवरी और दूसरे सत्र की परीक्षाएं अप्रैल में आयोजित की जाएंगी।

सिर्फ ऑनलाइन एप्लिकेशन ही स्विकार्य होंगे 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के मुताबिक, जनवरी के दूसरे सप्ताह में छात्रों को परीक्षा के केंद्र संबंधित शहरों की जानकारी दे दी जाएगी और जनवरी के तीसरे सप्ताह में छात्र अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं अभ्यार्थी जेईई (मेंस) 2023 के लिए केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। किसी अन्य मोड में आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। एक अभ्यर्थी केवल एक ही आवेदन जमा कर पाएगा। किसी भी परिस्थिति में अभ्यर्थियों को एक से अधिक आवेदन पत्र भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एक से अधिक आवेदनपत्र भरने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ बाद में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फॉर्म भरते समय कोई समस्या आए तो इस नंबर पर संपर्क करें

अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन और NTA की वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। निर्देशों का पालन नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) का कहना है कि यदि किसी अभ्यर्थी को JEE Mains 2023 सत्र 1 (जनवरी 2023) के लिए आवेदन करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वह 01140759000 या 01169227700 पर संपर्क कर सकता है या ई-मेल कर सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन