1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. MAH CET 2025 के लिए अब इस तारीख कर सकते हैं आवेदन, लास्ट डेट एक बार फिर हुई एक्सटेंड

MAH CET 2025 के लिए अब इस तारीख कर सकते हैं आवेदन, लास्ट डेट एक बार फिर हुई एक्सटेंड

 Published : Feb 11, 2025 12:31 pm IST,  Updated : Feb 11, 2025 12:33 pm IST

MAH CET 2025 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक बार फिर एक्सटेंड कर दिया गया है। MBA, MMS, MCA और BDes पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड किया गया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

MAH CET 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल महाराष्ट्र ने महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MAH CET) 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को फिर से आगे बढ़ा दिया है। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं। राज्य सेल ने आवेदन करने की आखिरी तारीख को तीसरी बार बढ़ाया है। इससे पहले आवेदन करने की लास्ट डेट को 10 फरवरी तक बढ़ाया गया था।

नए अपडेट के अनुसार, MBA, MMS, MCA और BDes पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 25 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसे में इच्छुक और पात्र उम्मीदवार MAH CET 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

MAH CET 2025:  एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

नीचे दिए गए प्वाइंट्स के जरिए उम्मीदवार MAH CET 2025 के लिए पात्रता मानदंड को समझ सकते हैं। 

  • उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • CAT, XAT, MAT, CMAT, GMAT और ATMA प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
  • उम्मीदवारों को कुल योग का कम से कम 50% या इसके समकक्ष अंक प्राप्त करने चाहिए और OBC श्रेणी और विकलांग व्यक्तियों को कम से कम 45% अंक प्राप्त करने चाहिए।
  • MAH CET 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।

कैसे करें अप्लाई? 

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित आवेदन वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • फॉर्म को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • इसके बाद उम्मदवार एक पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।  
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन