1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. MH SET 2025 के लिए कल से शुरू होंगे आवेदन, एग्जाम डेट से लेकर जानें हर डिटेल

MH SET 2025 के लिए कल से शुरू होंगे आवेदन, एग्जाम डेट से लेकर जानें हर डिटेल

 Published : Feb 23, 2025 01:49 pm IST,  Updated : Feb 23, 2025 01:49 pm IST

कल यानी 24 फरवरी से MH SET परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार अप्लाई कर सकेंगे। आइए इस खबर के जरिए एग्जाम डेट समेत जरूरी डिटेल्स को जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

MH SET 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (SPPU) कल यानी 24 फरवरी से MH SET परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। एक बार शुरू होने के बाद जिन इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट setexam.unipune.ac.in के माध्यम से अपना आवेदन पत्र भर सकेंगे।

शेड्यूल के अनुसार, MH SET 2025 आवेदन करने की आखिरी तारीख(बिना विलंब शुल्क के साथ) 13 मार्च है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। विलंब शुल्क के साथ आवेदन 14 मार्च से 21 मार्च तक चलेंगे। उम्मीदवारों को विलंब आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा।

MH SET 2025 परीक्षा तिथि

एमएच एसईटी अधिसूचना के अनुसार, MH SET 2025  परीक्षा का आयोजन 15 जून को किया जाएगा। परीक्षा मुंबई, पुणे, कोल्हापुर, सोलापुर, अहिल्यानगर, नासिक, धुले, जलगांव, छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़, अमरावती, नागपुर, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, रत्नागिरी, परभणी, नंदुरबार और पंजिम (गोवा) में परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

MH SET 2025 एग्जाम पैटर्न

एमएच सेट 2025 परीक्षा पैटर्न में दो पेपर शामिल हैं, दोनों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न हैं।

  • पेपर 1 में उम्मीदवार की तर्क क्षमता, समझ (comprehension), भिन्न सोच(divergent thinking) और सामान्य जागरूकता का परीक्षण किया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न के दो अंक होंगे।
  • पेपर 2 में उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय पर आधारित 100 अनिवार्य वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न के दो अंक होंगे।

क्या परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी?

परीक्षा चाहे कोई भी हो, उम्मीदवारों के मन में निगेटिव मार्किंग को लेकर प्रश्न रहती है। तो ऐसे में बता दें कि एमएच सेट 2025 परीक्षा कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 

महाराष्ट्र के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर पदों के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए MH SET परीक्षा आयोजित की जाती है।

ये भी पढ़ें- 

पंजाब पुलिस में एक कांस्टेबल को कितनी सैलरी मिलती है?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन