1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. MPPSC असिस्टेंट रजिस्ट्रार भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

MPPSC असिस्टेंट रजिस्ट्रार भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 18, 2023 01:58 pm IST,  Updated : Jun 18, 2023 01:58 pm IST

MPPSC Assistant Registrar Admit Card 2023: मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से असिस्टेंट रजिस्ट्रार 2023 भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जारी किया गया है।

एमपीपीएससी सहायक रजिस्ट्रार भर्ती परीक्षा  के लिए एडमिट कार्ड जारी- India TV Hindi
एमपीपीएससी सहायक रजिस्ट्रार भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी Image Source : FILE

MPPSC Assistant Registrar Admit Card 2023: एमपीपीएससी सहायक रजिस्ट्रार भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से असिस्टेंट रजिस्ट्रार 2023 भर्ती परीक्षा  के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जारी किया गया है। जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

इस तारीख को है एग्जाम 

जारी शेड्यूल के मुताबिक एमपीपीएससी सहायक रजिस्ट्रार भर्ती की परीक्षा को 25 जून 2023 को आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए आवदेन करने वाले कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक या स्टेप्स को फॉलो करके अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।  

डायरेक्ट लिंक से करें MPPSC Assistant Registrar Admit Card डाउनलोड

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर मौजूद एमपीपीएससी सहायक रजिस्ट्रार एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें ।
  • फिर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • इसके बाद एमपीपीएससी सहायक रजिस्ट्रार एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • आखिरी में अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

ये भी पढ़ें: JEE Advanced: टॉप 10 में कितने लड़के और कितनी लड़कियां, ये रही पूरी लिस्ट
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन