1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. MPSOS Class 10 and 12 admit card 2020: एडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

MPSOS Class 10 and 12 admit card 2020: एडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 13, 2020 12:33 pm IST,  Updated : Aug 13, 2020 12:33 pm IST

मध्य प्रदेश स्टेट ओपेन स्कूल एजुकेशन बोर्ड (MPSOS) ने क्लास 10 और 12 के लिए एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए हैं। ये परीक्षाएं ‘रुक जाना नहीं’ बैनर के अंतर्गत आयोजित हो रही हैं।

mpsos class10 and 12 admit card 2020- India TV Hindi
mpsos class10 and 12 admit card 2020 Image Source : PTI

MPSOS Class 10th & 12th Admit Card Released: मध्य प्रदेश स्टेट ओपेन स्कूल एजुकेशन बोर्ड (MPSOS) ने क्लास 10 और 12 के लिए एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए हैं। ये परीक्षाएं ‘रुक जाना नहीं’ बैनर के अंतर्गत आयोजित हो रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें ओपेन स्कूल परीक्षाएं 17 अगस्त से आरंभ होंगी और 02 सितंबर तक चलेंगी। उम्मीदवार जो इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

MPSOS class 10 and 12 admit card: ऐसे करें डाउनलोड

1. आधिकार‍िक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाएं.
2. होमपेज पर द‍िये गए ल‍िंक “Admit Card’’ पर क्‍ल‍िक करें.
3. एक नया पेज खुलेगा. उस पेज पर जाएं.
4. वहां द‍िये गए ल‍िंक “Ruk Jana Nahi Yojna Class 10th & 12th Admit Card” पर क्‍ल‍िक करें.
5. लॉग इन पेज पर जाएं.
6. अपना व‍िवरण भरें और लॉग इन करें.
7. स्‍क्रीन पर आपका एडम‍िट कार्ड आ जाएगा.
8. उसे डाउनलोड करें और भव‍िष्‍य की आवश्‍यकताओं को देखते हुए उसका प्र‍िंटआउट लें.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन