1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. Navodaya vidyalaya: क्लास 6 एंट्रेंस एग्जाम के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Navodaya vidyalaya: क्लास 6 एंट्रेंस एग्जाम के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Published : Apr 04, 2023 02:48 pm IST,  Updated : Apr 04, 2023 02:48 pm IST

Navodaya vidyalaya: नवोदय विद्यालय समिति की तरफ से जेएनवीएसटी कक्षा 6 का एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे एनवीएस की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Navodaya vidyalaya Admission: नवोदय विद्यालय समिति ने जेएनवीएसटी कक्षा 6 का एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे एनवीएस की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालयों में शैक्षणिक सेशन 2023-24 के लिए कक्षा-VI में प्रवेश के लिए परीक्षा शनिवार 29 अप्रैल 2023 को आयोजित होगी। ये परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11.30 बजे से आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए क्लिक कर कर सकते हैं। 

डायरेक्ट लिंक से करें डाउलोड

कैंडिडेट्स जो जिले के निवासी हैं तथा शैक्षणिक सत्र 2022-23 में शासकीय/शासकीय विद्यालयों में कक्षा 5 में पढ़ा हैं। उसी जिले में मान्यता प्राप्त स्कूल जहां JNV कार्य कर रहा है और जिसमें वे प्रवेश लेना चाहते हैं, आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, जिन छात्रों का जन्म 1 मई, 2011 से 30 अप्रैल, 2013 के बीच हुआ है, वे एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

ऐसे कर सकते हैं एडमिट कार्ड को डाउनलोड

  • NVS की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध जेएनवीएसटी क्लास 6 एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां एडमिट कार्ड का लिंक उपलब्ध होगा।
  • लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन