1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NEET Examination 2021 Registration: नीट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

NEET Examination 2021 Registration: नीट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 13, 2021 05:38 pm IST,  Updated : Jul 13, 2021 05:38 pm IST

जो परीक्षार्थी इस साल NEET परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की वेबसाइट पर विजिट करके या फिर NTANEET.NIC.IN पर विजिट करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

NEET परीक्षा के लिए...- India TV Hindi
NEET परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है Image Source : INDIA TV

NEET Examination 2021 Registration: MBBS और BDS में प्रवेश के लिए इस साल होने वाली NEET परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है। सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया था कि मंगलवार शाम 5 बजे से इच्छुक परीक्षार्थी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर को किया जाएगा और परीक्षा कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आयोजित होगी। 

जो परीक्षार्थी इस साल NEET परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की वेबसाइट पर विजिट करके या फिर NTANEET.NIC.IN पर विजिट करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

शिक्षा मंत्री ने बताया कि परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों में कोरोना नियमों का पालन करने और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा और इसके लिए देश के 198 शहरों में परीक्षा का आयोजन होगा। पहले देश में 155 शहरों में परीक्षा का आयोजन होता था लेकिन परीक्षा केंद्रों पर ज्यादा भीड़ न हो सके इसके लिए इस बार ज्यादा शहरों में परीक्षा ली जाएगी। पिछले साल देशभर में NEET परीक्षा के लिए 3862 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा हुई थी और शिक्षा मंत्री ने कहा है कि इस बार सरकार केंद्रों की संख्या को भी बढ़ाएगी। 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि जिन शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी उनकी संख्या 155 से बढ़ाकर 198 कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों की संख्या भी पिछले साल इस्तेमाल किए गए 3862 केंद्रों से बढ़ाई जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर सरकार अपनी तरफ से मास्क उपलब्ध कराएगी और केंद्र में दाखिल होने तथा निकलने के लिए छोटे छोटे ग्रुप बनाए जाएंगे, इसके अलावा कॉन्टेक्टलेस रजिस्ट्रेशन होगा, सैनिटेशन की व्यवस्था होगी और परीक्षार्थियों के एक दूसरे के बीच बैठने का अंतर भी सोशल डिस्टेंसिंग के नियम के तहत होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन