1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. टल गई NEET 2023 की परीक्षा, यहां जानें नई तारीख

टल गई NEET 2023 की परीक्षा, यहां जानें नई तारीख

 Published : Nov 16, 2022 04:16 pm IST,  Updated : Nov 16, 2022 04:16 pm IST

NEET के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट एमडीएस 2023 (NEET MDS 2022) परीक्षा की डेट्स स्‍थगित कर दी हैं। परीक्षा के संशोधित शेड्यूल के संबंध में एक नोटिस आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।

NEET 2023 की परीक्षा स्थागित- India TV Hindi
NEET 2023 की परीक्षा स्थागित Image Source : FREEPIK.COM

NEET के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है। NEET MDS 2023 की परीक्षा टल गई है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने मंगलवार को NEET MDS 2023 एग्जाम की तारीख में बदलाव किया है। अब नए कार्यक्रम के अनुसार, नीट एमडीएस परीक्षा अब 01 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए आधिकारिक नोटिफकेशन देख सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

बता दें कि इससे पहले, NEET MDS परीक्षा 08 जनवरी, 2023 को आयोजित की जानी थी। अब जो उम्मीदवार NEET MDS 2023 परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उनके पास परीक्षा की तैयारी के लिए अधिक समय है और वे अब उसी के अनुसार अपनी पढ़ाई की रणनीति बना सकते हैं।

नोटिफिकेशन के मुताबिक, "डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के अनुसार, NBEMS ने घोषणा की कि NEET-MDS 2023 अस्थायी रूप से 8 जनवरी 2023 को आयोजित किया जाएगा। डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया ने अब 7 नवंबर 2022 को आयोजित अपनी बैठक में लिए गए अपनी कार्यकारी समिति के निर्णय से अवगत कराया है, जिसमें मार्च 2023 के महीने में NEET-MDS 2023 आयोजित करने का निर्णय लिया गया है"

NBEMS के एक बयान में कहा गया है, "NEET MDS 2023 के लिए सूचना और ऑनलाइन एप्लीकेशन NBEMS की वेबसाइट पर यथासमय पब्लिश किए जाएंगे।"

NEET MDS परीक्षा 2023 के साथ, NBE ने दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के लिए FMGE परीक्षा को भी स्थगित कर दिया है और इसका कारण दिल्ली एमसीडी चुनाव हैं। इसके बारे में अधिक पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Read the notification here

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हर एक कैटेगरी- सामान्य, एससी, एसटी, ओबीसी और यूआर-पीडब्ल्यूडी के लिए कट-ऑफ प्रतिशत 25.714 प्रतिशत घटा दिया है। सामान्य श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों के लिए एनईईटी एमडीएस संशोधित कट-ऑफ 174 है, एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए यह 138 है और यूआर-पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह 157 है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन