1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NEET MDS 2023: नीट एमडीएस के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू, यहां जानें पूरी डिटेल

NEET MDS 2023: नीट एमडीएस के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू, यहां जानें पूरी डिटेल

 Published : Jan 10, 2023 08:49 am IST,  Updated : Jan 10, 2023 08:49 am IST

NEET MDS 2023: NEET-MDS 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र अपना आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां पढ़ें।

नीट एमडीएस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू- India TV Hindi
नीट एमडीएस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू Image Source : FILE

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने 9 जनवरी, 2023 को NEET-MDS 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार 30 जनवरी, 2023 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन विंडो 30 जनवरी को रात 11:55 बजे तक खुली रहेगी। आवेदन करने के बाद उम्मीदवार सुधार करना चाहता है तो उम्मीदवार ऐसा 2 फरवरी से 5 फरवरी तक ही कर सकते हैं।

ध्यान दें कि नीट एमडीएस एडमिट कार्ड 22 फरवरी को जारी किए जाएंगे। NEET-MDS 2023 की  परीक्षा 1 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी। वहीं नीट एमडीएस रिजल्ट 31 मार्च, 2023 को घोषित किया जाएगा। 

ऑफिशियल नोटिफिकेशन में कहा गया है कि “नीट-एमडीएस 2023 के लिए आवेदन पत्र केवल https://natboard.edu.in पर 9 जनवरी 2023 (शाम 7 बजे से) से 30 जनवरी 23 (रात 11:55 बजे तक) तक ऑनलाइन जमा किया जा सकता है”

Direct link to apply for NEET MDS 2023

NEET-MDS 2023: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

सबसे पहले एनबीई की आधिकारिक साइट natboard.edu.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर, NEET MDS के बगल में स्थित परीक्षा टैब पर क्लिक करें

इसके बाद एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें

अब रजिस्टर करें और आवेदन पत्र भरें

फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें

अब आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट रख लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन