1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. इस तारीख को जारी होंगे NEET PG 2025 के एडमिट कार्ड, यहां जानें डिटेल जानकारी

इस तारीख को जारी होंगे NEET PG 2025 के एडमिट कार्ड, यहां जानें डिटेल जानकारी

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 24, 2025 03:51 pm IST,  Updated : Jul 24, 2025 03:51 pm IST

जितने भी उम्मीदवार इस जानकारी का इंतजार कर रहे हैं कि NEET PG 2025 के एडमिट कार्ड कब जारी होंगे तो यह खबर उनके लिए ही है। यहां आपको एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख, डाउनलोड करने का तरीका और अन्य जानकारी सब मिलेगी।

NEET PG 2025- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) 3 अगस्त को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (NEET PG 2025) का आयोजन करने वाला है। इसके लिए मेडिकल अथॉरिटी ने 21 जुलाई को अपनी वेबसाइट पर एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी है और एडमिट कार्ड अगले सप्ताह जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने NEET PG 2025 परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे लॉगिन पेज पर अपने रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य जानकारियां देकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। जारी होने के बाद, NEET PG 2025 एडमिट कार्ड लिंक natboard.edu.in पर देखा जा सकता है।

आपको बता दें आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, NEET PG 2025 के एडमिट कार्ड 31 जुलाई को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें। एडमिट कार्ड में रजिस्ट्रेशन डेट, DOB और अन्य जरूरी जानकारी देनी होगी। उम्मीदवार NEET PG 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।

आप कैसे कर सकते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड?

1. आपको सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद 'NEET PG 2025 एडमिट कार्ड लिंक' पर क्लिक करना होगा।

3. यह आपको एक लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा जहां आपको अपना पंजीकरण नंबर, जन्मतिथि और अन्य विवरण दर्ज करने होंगे।

4. NEET PG 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

5. भविष्य के लिए NEET PG 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करके सेव कर लें।

किसी भी क्वेरी के लिए, उम्मीदवार सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच मेडिकल अथॉरिटी, NBEMS से हेल्पलाइन नंबर 91-7996165333 पर संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो लेटेस्ट अपडेट के लिए एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

ये भी पढ़ें-

MP बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा के कब आएंगे परिणाम? जानें अपडेट

मध्य प्रदेश में पैरामेडिकल पदों पर भर्ती का नोटिफिकिशन जारी, 700 से ज्यादा वैकेंसी; पढ़ लें हर डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन