1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NEET-PG 2025 Exam: 'केरल में बढ़ाई जाए परीक्षा केंद्रों की संख्या', शशि थरूर ने लिखा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र, बताई वजह

NEET-PG 2025 Exam: 'केरल में बढ़ाई जाए परीक्षा केंद्रों की संख्या', शशि थरूर ने लिखा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र, बताई वजह

 Published : Jun 14, 2025 09:18 am IST,  Updated : Jun 14, 2025 09:25 am IST

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कहा है कि NEET-PG के छात्र केरल में परीक्षा केंद्र सेलेक्ट नहीं कर पा रहे हैं।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर- India TV Hindi
कांग्रेस सांसद शशि थरूर Image Source : PTI

नई दिल्ली: कांग्रेस के सीनियर नेता और केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने NEET-PG के छात्रों के लिए आवाज उठाई है। कांग्रेस सांसद ने शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर केरल में NEET-PG उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त केंद्रों को बढ़ाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। थरूर ने कहा कि मेडिकल परीक्षा के छात्र राज्य के किसी भी शहर को परीक्षा केंद्र के रूप में चुनने में असमर्थ हैं, क्योंकि वेबसाइट खुलने के कुछ ही मिनटों के भीतर उपलब्ध परीक्षा केंद्र फुल हो गए थे। उन्होंने छात्रों की सुविधा के लिए अतिरिक्त परीक्षा केंद्र बनाने की अपील की है। 

 केरल में परीक्षा केंद्रों की संख्या को सीमित करना ठीक नहींः थरूर

थरूर ने कहा कि केरल में परीक्षा केंद्रों की संख्या को सीमित करना और उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए दूसरे राज्यों की यात्रा करने के लिए मजबूर करके उन्हें परेशानी, असुविधा और वित्तीय बोझ में डालना अनुचित होगा। उन्होंने जेपी नड्डा से कहा कि NEET-PG 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले केरल के अभ्यर्थी राज्य के भीतर किसी भी शहर को अपना परीक्षा केंद्र नहीं चुन पा रहे हैं।

कांग्रेस सांसद ने जेपी नड्डा से मांगी मदद

उन्होंने कहा कि NBEMS के पास केरल के आवेदकों की संख्या का डेटा पहले से ही है, इसलिए राज्य में केंद्रों की संख्या को सीमित करना गलत होगा। कांग्रेस सांसद ने नड्डा से कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप बिना देरी किए अतिरिक्त केंद्रों को अधिकृत करके इन अभ्यर्थियों की मदद करने के लिए तुरंत हस्तक्षेप करेंगे। 

NBEMS ने शुक्रवार को अपडेट की संशोधित सूची

बता दें कि NBEMS ने शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर NEET PG 2025 परीक्षा के लिए परीक्षा शहरों की संशोधित सूची प्रकाशित की। अपडेट की गई सूची पुष्टि करती है कि 3 अगस्त, 2025 को होने वाली प्रवेश परीक्षा से पहले परीक्षा शहरों की संख्या बढ़ाकर 233 कर दी गई है। उम्मीदवारों को अब 13 जून, 2025 (दोपहर 3 बजे) से 17 जून, 2025 (रात 11:55 बजे) तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपने पसंदीदा परीक्षा शहरों का चयन करना होगा। NBEMS ने स्पष्ट किया है कि शहर आवंटन प्रक्रिया पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगी, जो उम्मीदवार की प्राथमिकता और उपलब्धता पर निर्भर करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन