1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NEET PG 2025 के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करना है आवेदन

NEET PG 2025 के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करना है आवेदन

 Published : Apr 17, 2025 05:27 pm IST,  Updated : Apr 17, 2025 05:27 pm IST

NEET PG के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं, ऐसे में जो उम्मीदवार मेडिकल क्षेत्र में पोस्टग्रेजुएशन कोर्स करना चाहते हैं वह अपना रजिस्ट्रेशन कर सकता है।

NEET PG 2025- India TV Hindi
नीट पीजी Image Source : FILE PHOTO

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट कोर्सों के लिए आज 17 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोल दिया है, जो उम्मीदवार नीट पीजी 2025 के एग्जाम में शामिल होना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि आवेदन फॉर्म 7 मई तक चलता रहेगा। वहीं, आवेदन में किसी प्रकार के सुधार के लिए करेक्शन विंडो 9 मई से 13 मई तक खुलेगी।

जानकारी दे दें कि नीट पीजी की परीक्षा 15 जून को आयोजित होगी। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर दो पालियों में होगी। वहीं, परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 11 जून को जारी किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए योग्यता, आवेदन फीस आदि नीचे देख सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस परीक्षा के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री हो, साथ ही उसने अपनी इंटर्नशिप कंप्लीट कर ली हो। इसके अलावा, आवेदनकर्ता के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा जारी एमबीबीएस डिग्री का स्थायी/अस्थायी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

आवेदन में क्या-क्या लगेंगे डाक्यूमेंट?

  • पासपोर्ट साइज फोटो (जो 3 माह से ज्यादा पुराना नहीं हो)
  • वैलिड फोटो आईडी
  • एमबीबीएस की डिग्री/प्रोविजनल पास सर्टिफिकेट
  • इंटर्नशिप सर्टिफिकेट
  • सिग्नेचर की कॉपी
  • बाएं हाथ के अंगूठे का निशान
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

Direct Link

कितनी देनी होगी फीस?

इस परीक्षा में आवेदन करने करने वाले जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार को 3,500 रुपये, रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को 2,500 रुपये देना होगा। याद रहे कि यह भुगतान डेबिट, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए ही मान्य है।

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

  • पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • फिर 'NEET PG 2025 रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपना जरूरी डिटेल डालकर रजिस्ट्रेशन करना चाहिए।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें।
  • फिर सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें।
  • अंत में भविष्य के लिए NEET PG 2025 का आवेदन फॉर्म प्रिंट कर रख लें।

ये भी पढ़ें:

योगी सरकार देने जा रही 2 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार, पहले देगी ट्रेनिंग फिर जॉब

JEE Main Result 2025: आज आ सकते हैं जेईई मेन सेशन- 2 के रिजल्ट, कहां देख सकेंगे परिणाम; क्या रहेगी कटऑफ?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन