1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NEET UG 2023: नीट यूजी के लिए एग्जाम सिटी स्लिप हुई जारी, ऐसे करें डाउनलोड

NEET UG 2023: नीट यूजी के लिए एग्जाम सिटी स्लिप हुई जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 01, 2023 06:26 pm IST,  Updated : May 01, 2023 06:26 pm IST

NEET UG 2023 परीक्षा केंद्र सिटी स्लिप neet.nta.nic.in पर जारी कर दी गई है, परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड की तारीख और सिटी सेंटर स्लिप डाउनलोड करने के लिए यहां देखें।

NEET UG 2023- India TV Hindi
NEET UG 2023 Image Source : NEET

NEET UG 2023 exam centre city slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज, 30 अप्रैल को अंडरग्रेजुएट या NEET UG 2023 के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी सेंटर इंफॉरमेंशन स्लिप जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे नीट यूजी 2023 एग्जाम स्लिप की एनईईटी की आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट 7 मई, 2023 को दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक पूरे भारत के साथ-साथ विदेश में 13 भाषाओं में पेन और पेपर मोड में आयोजित की जानी है।

NEET UG 2023 exam centre city slip: ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवारों को NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना आवश्यक है

'NEET UG 2023 एग्जाम सेंटर सिटी स्लिप' पढ़ने वाले नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें
यह आपको लॉगिन पेज पर ले जाएगा
अब आपको अपनी क्रेडेंशियल दर्ज करनी होगी और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा
नीट यूजी एग्जाम सेंटर सिटी स्लिप प्रदर्शित की जाएगी
अंत में इसे डाउनलोड कर लें और इसे भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट कर लें।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि टेस्टिंग एजेंसी अलग से एडमिट कार्ड जारी करेगी। नीट यूजी 2023 परीक्षा केंद्र की सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड नहीं माना जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।

ये भी पढ़ें-
ये है देश का अनोखा रेलवे स्टेशन, यहां एक प्लेटफॉर्म दूसरे प्लेटफॉर्म से है 2 किलोमीटर दूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन