1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NEET UG 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज हो जाएगी बंद, जानें कब तक जारी होंगे एडमिड कार्ड

NEET UG 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज हो जाएगी बंद, जानें कब तक जारी होंगे एडमिड कार्ड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 10, 2024 02:49 pm IST,  Updated : Apr 10, 2024 02:49 pm IST

आज NEET UG 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन खत्म होने जा रहा है, जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन से वंचित हैं वे जल्द आवेदन कर लें।

NEET UG 2024- India TV Hindi
NEET UG 2024 Image Source : FILE

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG 2024) के लिए फिर से खोली गई आवेदन विंडो आज, 10 अप्रैल को बंद हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, उनके पास आज रात 10:50 बजे तक अपने आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/NEET/ पर फॉर्म जमा करने का आखिरी मौका है। याद रहे कि परीक्षा शुल्क का भुगतान रात 11:50 बजे तक किया जा सकता है।

कब होंगे एग्जाम?

एंट्रेंस एग्जाम 5 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक पूरे देश में लगभग 571 शहरों में और भारत के बाहर 14 शहरों में पेन और पेपर (ऑफ़लाइन) मोड में होगी। जानकारी दे दें कि मूल रूप से, NEET UG आवेदन विंडो 9 फरवरी से 9 मार्च तक खोली गई थी और समय सीमा 16 मार्च तक बढ़ा दी गई थी। उम्मीदवारों के अनुरोध के बाद, एनटीए ने एक और मौका दिया और 9 अप्रैल को सुविधा फिर से खोल दी।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

इसके बाद, एनटीए नीट 2024 की जल्द ही एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करेगा। नोटिफिकेशन में कहा गया है, “परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और रिजल्ट की घोषणा की तारीखें उचित समय पर एनईईटी (यूजी) (मुख्य) पोर्टल पर जारी की जाएंगी।”

उम्मीदवार लॉगिन और पहचान के लिए नीचे दिए गए विकल्पों में से एक चुन सकते हैं:

  • आधार कार्ड
  • डिजी लॉकर
  • एबीसी आईडी
  • पासपोर्ट
  • पैन कार्ड
  • स्कूल/फोटोग्राफ के साथ कोई अन्य वैध सरकारी पहचान पत्र।

अन्य जानकारी

एजेंसी ने कहा, “उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह एक बार का अवसर है, इसलिए उन्हें इसे सावधानी से उपयोग करने की सलाह दी जाती है क्योंकि NEET (UG) - 2024 के लिए आवेदन करने के लिए कोई और मौका नहीं दिया जाएगा।  इसलिए कृपया इसे नोट कर लें और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें। यदि किसी उम्मीदवार को अभी भी प्रक्रिया में कोई कठिनाई आती है, तो वे 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या neet@nta.ac.in पर एक ईमेल लिख सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट (www.nta.ac.in) और (https://exams.nta.ac.in/NEET/) देखते रहें।”

ये भी पढ़ें:

MP Board Result 2024: कब जारी होंगे मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट? जानें लेटेस्ट अपडेट

देश में कुल कितने केंद्रीय विद्यालय हैं?

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन