1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. आज जारी होंगे NEST के एडमिट कार्ड, जानें कैसे करना है डाउनलोड

आज जारी होंगे NEST के एडमिट कार्ड, जानें कैसे करना है डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 12, 2023 04:32 pm IST,  Updated : Jun 12, 2023 04:32 pm IST

NEST के एडमिट कार्ड आज जारी होने वाले हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें...

NEST admit card- India TV Hindi
NEST के एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी Image Source : INDIA TV

नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST 2023) आज 12 जून की शाम को एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। जो उम्मीदवार NEST 2023 की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट Nestexam.in से डाउनलोड कर सकेंगे। NEST 2023 कंप्यूटर आधारित परीक्षा जून में ही आयोजित होने वाली है। और वहीं NEST 2023 के रिजल्ट 10 जुलाई को घोषित किए जाएंगे।

इस दिन होंगे एग्जाम

जानकारी दे दें कि NEST 2023 कंप्यूटर आधारित परीक्षा 24 जून को दो सत्रों- सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे और दोपहर 2.30 बजे से शाम 6.00 बजे तक आयोजित होने वाली है। परीक्षा पूरे भारत में लगभग 120 प्रमुख कस्बों/शहरों में आयोजित की जाएगी।

NEST 2023 admit card: ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.nestexam.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर NSET 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।

अब एडमिट कार्ड चेक करें और इसे डाउनलोड करें।

अंत में भविष्य की जरूरत को देखते हुए एक प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन