1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. जारी हो गया NEST 2023 का एडमिट कार्ड, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

जारी हो गया NEST 2023 का एडमिट कार्ड, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 12, 2023 04:54 pm IST,  Updated : Jun 12, 2023 04:54 pm IST

NEST 2023 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

NEST 2023 - India TV Hindi
NEST 2023 Image Source : NESTEXAM.IN

नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट या NEST 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे Nestexam.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि NEST 2023 कंप्यूटर आधारित एग्जाम जून में ही होने वाली है और वहीं, NEST 2023 के रिजल्ट 10 जुलाई को जारी किए जाएंगे।

NEST 2023 admit card direct link

एंट्रेंल टेस्ट 24 जून, 2023 को आयोजित की जाएगी और NEST 2023 का रिजल्ट 10 जुलाई को घोषित किया जाएगा। परीक्षा से पहले, परीक्षा आयोजित करने वाले अधिकारियों ने परीक्षा वेबसाइट पर मॉक टेस्ट पोस्ट किए हैं। उम्मीदवार परीक्षा की प्रकृति जानने के लिए इसे वेबसाइट पर जाकर ले सकते हैं।

इस वर्ष एग्जाम पॉलिसी में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। संशोधन की मानें, इस वर्ष NEST मेरिट लिस्ट कुल चार विषयों में से सर्वश्रेष्ठ तीन में उम्मीदवारों के स्कोर का उपयोग करके तैयार की जाएगी और यह NISER और CEBS दोनों संस्थानों के लिए लागू होगी। NEST 2022 में यह अलग था। पिछले साल, NISER मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए सभी चार विषयों के नंबरों पर विचार किया गया था।

जानकारी के लिए बता दें कि एनईएसटी का आयोजन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (एनआईएसईआर), भुवनेश्वर और मुंबई यूनिवर्सिटी - डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन बेसिक साइंसेज (यूएम-डीएई सीईबीएस) में एडमिशन के लिए किया जाता है।

ये भी पढ़ें-

ये है एशिया का पहला इंजीनियरिंग कॉलेज, इंस्टिट्यूट का नाम जान करेंगे फक्र

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन