1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NEET UG 2025 को लेकर NTA ने जारी किया एक जरूरी नोटिस, पढ़ें डिटेल

NEET UG 2025 को लेकर NTA ने जारी किया एक जरूरी नोटिस, पढ़ें डिटेल

 Published : Jan 19, 2025 01:32 pm IST,  Updated : Jan 19, 2025 01:39 pm IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक नीट यूजी 2025 को लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया है। नीचे खबर में उम्मीदवार डिटेल्ड विवरण पढ़ सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी NTA ने नीट यूजी 2025 एडमिशन को लेकर एक नोटिस जारी किया है। जारी किए गए नोटिस में नीट यूजी स्कोर का उपयोग करके प्रवेश के संबंध में एक अपडेट साझा किया गया है। नोटिस को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

नोटिस में कहा गया है, "नीट (यूजी)-2025 के आयोजन के तरीके पर 16 जनवरी 2025 की सार्वजनिक सूचना के क्रम में, यह स्पष्ट किया जाता है कि 16 जनवरी 2025 की सार्वजनिक सूचना में उल्लिखित पाठ्यक्रमों के अलावा, नीट (यूजी)-2025 के अंक और मेरिट सूची भी बीडीएस और बीवीएससी एंड एएच पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए लागू होगी, जैसा कि संबंधित नियामक निकायों द्वारा शासित नियमों के अनुसार अतीत में किया गया है।" 

नोटिस को कैस करें चेक 

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से नोटिस को चेक कर सकते हैं।

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो में नोटिस खुल जाएगा। 
  • अब उम्मदवार नोटिस को चेक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार चाहें तो नोटिस को डाउनलोड कर एक प्रिंट आउट ले लें।  

डायरेक्ट लिंक

बता दें कि इससे पहले जारी किए गए नोटिस में एनटीए ने स्पष्ट किया था कि नीट (यूजी)-2025 का आयोजन एक ही दिन और एक ही पाली में पेन और पेपर मोड (ओएमआर आधारित) में किया जाएगा। इसमें पिछले साल सात सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति द्वारा की गई कुछ प्रमुख सिफारिशों को दरकिनार कर दिया गया था।

नीट के रजिस्ट्रेशन के लिए अब अभ्यर्थियों को आधार कार्ड और अपार आईडी कार्ड प्रयोग करना होगा। इस संबंध में NTA की तरफ से एक नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चुका है। इसके अनुसार अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन से पहले अपने आधार या अपार आईडी में यदि कोई त्रुटि (मोबाइल नंबर) आदि है तो उसे अपडेट कराना अनिवार्य है। एनटीए ने कहा है कि रजिस्ट्रेशन करने के लिए अभ्यर्थी की प्रमाणिकता आवश्यक है। जिस आधार नंबर या अपार आईडी को आवेदन के समय छात्र दे रहे हैं, उसमें दिए गए नंबर पर ही ओटीपी भेजा जाएगा, इसलिए एनटीए ने इसे अपडेट करने के लिए कहा है।

ये भी पढ़ें- 

UGC NET Exam: 21 और 27 जनवरी की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, यहां जानें कैसे करें डाउनलोड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन