1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. एनटीए ने SHRESTHA NETS के एडमिट कार्ड किए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

एनटीए ने SHRESTHA NETS के एडमिट कार्ड किए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 15, 2023 05:49 pm IST,  Updated : Jun 15, 2023 05:49 pm IST

एनटीए ने SHRESTHA NETS के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

SHRESTHA NETS- India TV Hindi
SHRESTHA NETS Admit Card Image Source : EXAMINATIONSERVICES.NIC.IN

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने श्रेष्ठ-नेट्स (SHRESTHA-NETS 2023) एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट shrestha.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा 18 जून, 2023 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसे पेन और पेपर मोड में आयोजित किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे डायरेक्ट लिंक दिया गया है

श्रेष्ठ नेट्स कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए एक नेशनल लेवल की एंट्रेंस टेस्ट है। जो छात्र अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित छात्र जिनके माता-पिता की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम है, वे इस एग्जाम में शामिल हो सकते हैं। श्रेष्ठ-नेट्स (SHRESTHA-NETS 2023) एडमिट कार्ड एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके डाउनलोड किया जा सकता है।

NTA SHRESTHA NETS admit card download link

SHRESTHA NETS admit card 2023: ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट shrestha.nta.nic.in पर जाएं।

अब, एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक खोलें।
इसके बाद आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉगिन करें।
अब अपना रिजल्ट चेक करें।

इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए छात्र nta.ac.in और shrestha.nta.nic.in पर जा सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वे 011 40759000 या 011 69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या shreshta@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

इस राज्य के स्कूलों में अब नहीं पढ़ाई जाएगी RSS संस्थापक की जीवनी, सरकार ने सिलेबस से हटाया

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन