1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. PSTET Admit Card: जारी हुए पीएसटीईटी के एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

PSTET Admit Card: जारी हुए पीएसटीईटी के एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Published : Mar 09, 2023 03:18 pm IST,  Updated : Mar 09, 2023 03:19 pm IST

PSTET Admit Card: स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) आज यानी 9 मार्च 2023 को पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (PSTET 2023) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

PSTET Admit Card: स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) आज यानी 9 मार्च 2023 को पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (PSTET 2023) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने PSTET परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट pstet2023.org पर विजिट करके एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

एग्जाम पैटर्न

इस परीक्षा के लिए दो पेपर(पेपर I और पेपर-2) होंगे। पेपर-1उस व्यक्ति के लिए होगा जो कक्षा I से V के लिए शिक्षक बनने का इरादा रखता है। जबकि पेपर 2 उस व्यक्ति के लिए होगा जो कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए शिक्षक बनना चाहता है। एक व्यक्ति जो कक्षा I से V के लिए या कक्षा VI से VIII के लिए शिक्षक बनना चाहता है, उसे दोनों पेपर (पेपर I और पेपर II) में उपस्थित होना होगा। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स से अपने एडमिट कार्ड को डाउलोड कर सकते हैं।

इन स्टेप्स से करें एडमिट कार्ड को डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pstet2023.org पर जाएं। 
  • इसके बाद 'लॉगिन' पर क्लिक करें। 
  • फिर कैंडिडेट्स ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स अपेन एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।

ये भी पढ़ें- कभी सोचा है कि रात में पेड़-पौधों के नीचे क्यों नहीं सोना चाहिए? जानें इसकी वजह

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन