1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. यूपी पॉलिटेक्निक के लिए आज खत्म हो रहे रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें आवेदन

यूपी पॉलिटेक्निक के लिए आज खत्म हो रहे रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 14, 2023 10:43 am IST,  Updated : Jul 14, 2023 10:43 am IST

यूपी पॉलिटेक्निक (UPJEE 2023) के लिए रजिस्ट्रेशन आज खत्म हो रहे हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में अभी तक आवेदन नहीं किया है वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां पढ़ें...

JEECUP- India TV Hindi
यूपी पॉलिटेक्निक के लिए आज खत्म हो रहे रजिस्ट्रेशन Image Source : JEECUP

उत्तर प्रदेश की ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल (UPJEE 2023) के लिए आज रजिस्ट्रेशन करने की अतिंम तारीख है।  जानकारी दे दें कि रजिस्ट्रेशन विंडो 13 जुलाई को 2 दिनों के लिए फिर से खोले गए थे। वे उम्मीदवार जो जेईईसीयूपी के लिए अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं वे तुंरत आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, “रजिस्ट्रेशन नए उम्मीदवारों के लिए खुला है जो 2023-24 के लिए 2 दिन यानी 13 से 14 जुलाई तक विभिन्न इंजीनियरिंग और फार्मेसी कोर्सों में डिप्लोमा में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।” पहले कई बार रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ाने के बाद आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 जून, 2023 थी। बता दें कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया फरवरी 2023 में शुरू की गई थी।

कितनी देनी होगी फीस?

जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, और वे एससी/एसटी वर्ग से हैं तो उन्हें आवेदन शुल्क के रूप में ₹200/- का भुगतान करना होगा। यदि वे सामान्य वर्ग या ओबीसी से हैं तो ₹300/- का भुगतान करना होगा। बता दें कि यूपीजेईई परीक्षा 26, 27, 28, 30, 31 जुलाई और 1 अगस्त, 2023 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 16 जुलाई, 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगा। जानकारी दे दें कि जेईईसीयूपी, इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जिसके जरिए प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन मिलता है।

Direct link to register for JEECUP 2023

JEECUP 2023: ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।

इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध जेईईसीयूपी 2023 लिंक पर क्लिक करें।
फिर लॉगिन डिटेल डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और फीस जमा करें।
एक बार हो जाने के बाद, सबमिट कर दें।
अंत में पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन