1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JEE, NEET Exams: परीक्षाएं टालने के लिए 6 राज्यों के मंत्रियों ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की रिव्यू पिटीशन

JEE, NEET Exams: परीक्षाएं टालने के लिए 6 राज्यों के मंत्रियों ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की रिव्यू पिटीशन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 28, 2020 12:32 pm IST,  Updated : Sep 04, 2020 10:28 am IST

Supreme Court, JEE, NEET Exams: सितंबर में जेईई मेन और एनईईटी परीक्षा की अनुमति देने के आदेश के खिलाफ 6 राज्यों ने सुप्रीम कोर्ट में एक समीक्षा याचिका दायर की गई है।

Supreme Court- India TV Hindi
Supreme Court Image Source : FILE PHOTO

JEE, NEET Exams: सितंबर में जेईई मेन और एनईईटी परीक्षा की अनुमति देने के आदेश के खिलाफ 6 राज्यों ने सुप्रीम कोर्ट में एक समीक्षा याचिका दायर की गई है। इन 6 राज्यों में पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब और महाराष्ट्र शामिल हैं। इन राज्यों के मंत्रियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। अपनी याचिका में अदालत के 17 अगस्त के आदेश की समीक्षा करने और सितंबर में होने वाली #JEE_NEET को स्थगित करने की मांग की गई है। समीक्षा याचिका 17 अगस्त के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर की गई है, जिसके तहत केंद्र सरकार को जेईई और एनईईटी परीक्षा आयोजित करने की अनुमति दी गई है।

आज जस्टिस अशोक भूषण, बीआर गवई और कृष्ण मुरारी की बेंच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस समीक्षा याचिका पर सुनवाई करेगी। बता दें कि परीक्षा टालने की अपील देश के 6 गैर भाजपा शासित राज्यों के मंत्रियों ने लगाई है। ये राज्य हैं महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और झारखंड। पुनर्विचार याचिका पश्चिम बंगाल (मलय घटक), झारखंड (रामेश्वर ओरांव), राजस्थान (रघु शर्मा), छत्तीसगढ़ (अमरजीत भगत), पंजाब (बी एस सिंधु) और महाराष्ट्र (उदय रविंद्र सावंत) के मंत्रियों की ओर से दायर की गई है। यह याचिका अधिवक्ता सुनील फर्नांडिस के माध्यम से दायर की गई है। 

शीर्ष अदालत ने 17 अगस्त को, इस साल सितंबर में निर्धारित मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं - नीट और जेईई के आयोजन के मामले में हस्तक्षेप करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि जीवन चलते रहना चाहिए और विद्यार्थी वैश्विक महामारी के चलते अपना बहुमूल्य साल बर्बाद नहीं कर सकते।

बता दें कि इस बार नीट यूजी (NEET UG 2020) की परीक्षा के लिए करीब 15.97 लाख स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है। यह परीक्षा पेन-पेपर मोड पर एक ही दिन एक ही शिफ्ट में ली जाएगी। इसके लिए एनटीए ने देशभर में 3,843 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन