1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. RRB ग्रुप डी एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जान लें इसका एग्जाम पैटर्न

RRB ग्रुप डी एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जान लें इसका एग्जाम पैटर्न

 Published : Nov 19, 2025 12:31 pm IST,  Updated : Nov 19, 2025 12:31 pm IST

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप को जारी कर दिया है। इसके लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किया गया है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा शहर सूची को डाउनलोड कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

RRB ग्रुप डी एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। RRB ग्रुप डी परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवार RRB की वेबसाइट पर शहर सूचना पर्ची को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करन के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (आवेदन संख्या, जन्म तिथि) का उपयोग करना होगा। बता दें कि RRB ग्रुप डी परीक्षा 27 नवंबर से 16 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली है। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए भी उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप 2025 पीडीएफ आरआरबी वेबसाइटों पर कैसे डाउनलोड करें

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर जाना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर मौजूद आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप 2025 पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। 
  • इसके बाद आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप 2025 पीडीएफ डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी
  • इसके बाद आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप 2025 पीडीएफ को सेव करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार उसकी एक हार्ड कॉपी निकाल लें।

एडमिट कार्ड

परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले परीक्षा शहर और तिथि सूचना लिंक पर कॉल लेटर प्रदर्शित किए जाएंगे। उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। 

एग्जाम  पैटर्न 

परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे, जिनमें से सामान्य विज्ञान और गणित के लिए 25-25, सामान्य बुद्धि और तर्क के लिए 30 और सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स के लिए 20 प्रश्न होंगे।

बता दें कि यह परीक्षा पहले 17 नवंबर से शुरू होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया। अब यह 27 नवंबर से शुरू होगी। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन