रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आज जूनियर इंजीनियर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट -2 (RRB JE CBT 2) की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। जानकारी दे दें कि RRB JE CBT 2 की परीक्षा 22 अप्रैल को होनी है। ऐसे में उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर के बारे में जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in/ पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इस एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी।
इस भर्ती में दूसरे चरण के लिए कुल 20792 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस भर्ती के जरिए रेलवे में जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुप्रीटेंडेंट और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट जैसे पदों के लिए 7951 पदों को भरना है।
इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा यानी कि आरआरबी जेई सीबीटी 2 एडमिट कार्ड 18 अप्रैल 2025 को जारी किया जाएगा।
कुल भर्ती- 7951 पद
जूनियर इंजीनियर (जेई)
डिपो मैटेरियल सुप्रीटेंडेंट (डीएमएस)
केमिकल एंड मेटोलॉर्जिक असिस्टेंट
केमिकल सुपरवाइजर (रिसर्च)
मेटोलॉर्जिक सुपरवाइजर (रिसर्च)
आरआरबी जेई 2025 भर्ती प्रक्रिया में टेस्ट के दो चरण शामिल हैं- सीबीटी 1 और सीबीटी 2, इसके बाद डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। याद रहे कि सीबीटी 2 पास करने वाले उम्मीदवार ही अंतिम चयन के लिए आगे बढ़ेंगे।
ये भी पढ़ें:
19838 पुलिस कांस्टेबल के लिए जल्द खत्म होने वाले हैं आवेदन, 12वीं पास जल्दी करें अप्लाई
संपादक की पसंद