Thursday, February 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. SBI PO प्रारंभिक परीक्षा की तारीखें घोषित, यहां जानें पूरा शेड्यूल

SBI PO प्रारंभिक परीक्षा की तारीखें घोषित, यहां जानें पूरा शेड्यूल

एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा की एग्जाम डेट्स को जारी कर दिया गया है। परीक्षा की तारीखों के विवरण को उम्मीदवार नीचे खबर में पढ़ सकते हैं।

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607
Published : Jul 17, 2025 06:23 pm IST, Updated : Jul 17, 2025 06:27 pm IST
प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

अगर आपने भी एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन किया है और इसमें शामिल होंगे तो ये खबर आपके लिए ही है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने SBI PO Prelims Exam 2025 की तारीखें जारी कर दी हैं। शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा (SBI PO Prelims Exam) 2, 4 और 5 अगस्त, 2025 को आयोजित की जाएगी।

एग्जाम पैटर्न

प्रारंभिक परीक्षा में 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी। परीक्षा में तीन खंड होंगे (प्रत्येक खंड के लिए अलग-अलग समय के साथ) - अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता और तर्क क्षमता। परीक्षा की अवधि 1 घंटे की होगी। प्रारंभिक परीक्षा में कोई अनुभागीय कट-ऑफ नहीं होगी।

नेगेटिव मार्किंग

वस्तुनिष्ठ परीक्षा में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। प्रत्येक प्रश्न के लिए, जिसका उत्तर अभ्यर्थी द्वारा गलत दिया गया है, उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से 1/4 अंक काट लिए जाएंगे ताकि सही अंक प्राप्त किए जा सकें।

कितनें पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत 541 प्रोबेशनरी ऑफिसर (पी.ओ.) के पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से 500 नियमित और 41 बैकलॉग पद हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 24 जून से 14 जुलाई, 2025 तक आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

इसके लिए एडमिट कार्ड जल्द ही उपलब्ध होने की संभावना है। उम्मीदवार एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा के लिए हॉल टिकट एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम अगस्त/सितंबर में घोषित किए जाएंगे।

सेलेक्शन प्रोसेस

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी: चरण-I, चरण-II और चरण-III। चरण-I (अर्थात प्रारंभिक परीक्षा) के बाद चयनित उम्मीदवारों को चरण-II (अर्थात मुख्य परीक्षा) में शामिल होना होगा। चरण-II के बाद चयनित उम्मीदवारों को चरण-III (अर्थात साइकोमेट्रिक टेस्ट, समूह अभ्यास और साक्षात्कार) के लिए बुलाया जाएगा।

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement