1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. SGPGIMS की नर्सिंग ऑफिसर वैकेंसी के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

SGPGIMS की नर्सिंग ऑफिसर वैकेंसी के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

 Published : Feb 08, 2023 06:34 pm IST,  Updated : Feb 08, 2023 06:34 pm IST

SGPGIMS Nursing Officer Admit Card 2023- SGPGIMS ने नर्सिंग ऑफिसर वैकेंसी के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।

SGPGIMS - India TV Hindi
SGPGIMS Nursing Officer Admit Card Image Source : SGPGIMS.ORG.IN

संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने SGPGIMS नर्सिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। वे उम्मीदवार जो नर्सिंग ऑफिसर वैकेंसी की एग्जाम में शामिल होने वाले हैं, वे SGPGIMS की आधिकारिक वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

18 फरवरी को होगी परीक्षा

बता दें कि भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 18 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा प्रमुख शहरों में आयोजित की जाएगी। कॉमन रिक्रूटमेंट टेस्ट (CRT) 02 घंटे की अवधि का होगा और 100 अंकों का होगा। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।

905 नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए 905 नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती की जाएगी। बता दें कि रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 5 जनवरी को शुरू हुए थे और 25 जनवरी, 2023 को खत्म हुई थी। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसजीपीजीआईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Direct link to download SGPGIMS Nursing Officer Admit Card 2023

SGPGIMS Nursing Officer Admit Card 2023: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले SGPGIMS की आधिकारिक वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध SGPGIMS नर्सिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
अब लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लग जाएगा।
अब एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास जरूर रख लें।

इसे भी पढे़ें-
Indian Bank SO Recruitment 2023: इंडियन बैंक के लिए निकली वैकेंसी, यहां जानें पूरी डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन