1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Indian Bank SO Recruitment 2023: इंडियन बैंक के लिए निकली वैकेंसी, यहां जानें पूरी डिटेल

Indian Bank SO Recruitment 2023: इंडियन बैंक के लिए निकली वैकेंसी, यहां जानें पूरी डिटेल

 Published : Feb 08, 2023 05:36 pm IST,  Updated : Feb 08, 2023 05:36 pm IST

Indian Bank SO Recruitment 2023- बैंकिंग की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। इंडियन बैंक ने कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां पढ़ें।

Indian Bank SO Recruitment 2023- India TV Hindi
इंडियन बैंक के लिए निकली भर्ती Image Source : FREEPIK.COM

बैंक में करना चाहते हैं जॉब, तो ये आपके लिए है जरूरी खबर। इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर वैकेंसी निकाली है। बैंक ने आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 16 फरवरी से शुरू होगी और 28 फरवरी, 2023 को खत्म होगी। इस भर्ती अभियान से बैंक 220 खाली पदों को भरेगा। इस भर्ती में शामिल होने के लिए पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए नीचे पढ़ें।

एलिजिबिलिटी क्वालिफिकेशन

इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार यहां उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की जांच कर सकते हैं।

Click here for the detail notification

सेलेक्शन प्रोसेस

इन पद पर सेलेक्शन के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग होनी है। बता दें कि लिखित परीक्षा में 100 अंकों के प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। जबकि इंटरव्यू 100 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा।

एप्लीकेशन फीस

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवार को आवेदन शुल्क के रूप में 175/- रुपये और अन्य सभी के लिए 800 रुपया देना होगा। ध्यान दें कि शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से ही होगा। आवेदन शुल्क / सूचना शुल्क के ऑनलाइन भुगतान के लिए बैंक लेनदेन शुल्क उम्मीदवार को वहन करना होगा। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन