1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. SSC CHSL टियर 1 परीक्षा की आंसर-की जारी, जानें कब तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

SSC CHSL टियर 1 परीक्षा की आंसर-की जारी, जानें कब तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 20, 2023 02:24 pm IST,  Updated : Aug 20, 2023 02:24 pm IST

SSC CHSL Tier 1 Answer key: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से CHSL 2023 टियर I परीक्षा की आंसर-की को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की को चेक कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

SSC CHSL Tier 1 Answer key: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से CHSL 2023 टियर I परीक्षा की आंसर-की को जारी कर दिया गया है। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

उम्मीदवार अपने पंजीकृत लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को जारी की गई आंसर-की से संतुष्टि नहीं है वे सभी 22 अगस्त तक ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं। उम्मीदवार को ऑब्जेक्शन रेज करने के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करना होगा। 22.08.2023 को शाम 6.00 बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदन पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक या बताए गए स्टेप्स के जरिए आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

डायरेक्ट लिंक से करें चेक 

ऐसे करें चेक 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर, “संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा (टियर- I) - 2023 के उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्रक के साथ अस्थायी उत्तर कुंजी अपलोड करना” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा। 
  • इसके बाद उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें। 
  • आखिरी में पेज को डाउनलोड कर एक प्रिंट ले लें। 

बता दें कि इस परीक्षा को आयोग ने 2 अगस्त से लेकर 17 अगस्त तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की थी।  

ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri: इस राज्य में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर निकली भर्ती, जानें कब से शुरू हो रहे आवेदन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन