1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. SSC Exam Calendar 2023: SSC ने कांस्टेबल जीडी और दिल्ली पुलिस के एग्जाम को लेकर जारी किया शेड्यूल, यहां देखें नोटिस

SSC Exam Calendar 2023: SSC ने कांस्टेबल जीडी और दिल्ली पुलिस के एग्जाम को लेकर जारी किया शेड्यूल, यहां देखें नोटिस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 27, 2023 06:45 am IST,  Updated : Oct 27, 2023 06:52 am IST

SSC ने कांस्टेबल जीडी और दिल्ली पुलिस के एग्जाम के लिए अपना पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं वे नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।

SSC Exam Calendar 2023- India TV Hindi
SSC Exam Calendar 2023 Image Source : INDIA TV

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने एसएससी कांस्टेबल जीडी और दिल्ली पुलिस में कांस्टेबलों के लिए परीक्षा तारीख जारी कर दी हैं। जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर इन परीक्षा तारीखों देख सकते हैं। उम्मीदवार एग्जाम कैलेंडर चेक करने के लिए यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

इस दिन होंगी दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए परीक्षाएं

आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (एक्सई) (पुरुष और महिला)- 2023 और सीएपीएफ, एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही परीक्षा 14, 15, 16, 17, 20, 21, 22, 23, 24, 28, 29, 30 नवंबर, 1, 2 और 3 दिसंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी।

अन्य परीक्षाएं

इसके अलावा, सीएपीएफ, एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा में सिपाही 20, 21, 22, 23, 24, 26, 27, 28, 29 फरवरी और 1 , 5, 6, 7, 11 और 12 मार्च 2024  को आयोजित किए जाएंगे।

SSC Exam Calendar 2023: ऐसे करें डाउनलोड

परीक्षा तारीख की नोटिस डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध एसएससी कांस्टेबल जीडी और कांस्टेबल परीक्षा तारीख के नोटिस पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नया पीडीएफ पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार तारीखें देख सकते हैं।
फिर पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Click here for the Notice

इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन