1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NATA 2023 एग्जाम 4 के लिए आवदेन करने की आज लास्ट डेट, डायरेक्ट लिंक से करें जल्द अप्लाई

NATA 2023 एग्जाम 4 के लिए आवदेन करने की आज लास्ट डेट, डायरेक्ट लिंक से करें जल्द अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 13, 2023 06:15 am IST,  Updated : Sep 13, 2023 06:15 am IST

NATA 2023 Exam 4 Registration: काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर की तरफ से NATA 2023 परीक्षा 4 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को आज यानी 13 सितंबर 2023 को समाप्त कर दी जाएगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

NATA 2023 Exam 4 Registration: नाटा 2023 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर की तरफ से NATA 2023 परीक्षा 4 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को आज यानी 13 सितंबर 2023 को समाप्त कर दी जाएगी। एप्लीकेशन प्रोसेस आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है,  वे सभी NATA की आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

रात 8 बजे से पहले कर दें आवेदन 

आवेदन करने का लिंक कल रात 8 बजे तक एक्टिव रहेगा। सभी इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

NATA 2023 परीक्षा 4 के लिए ऐसे करें पंजीकरण 

  • NATA की आधिकारिक साइट nata.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध NATA 2023 परीक्षा 4 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा।
  • एक बार हो जाने के बाद, खाते में लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

NATA 2023 परीक्षा 4 के लिए पंजीकरण के लिए सीधा लिंक

शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा 17 सितंबर 2023 को एक पाली में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रश्न 1 अंक, 2 अंक या 3 अंक के होंगे और 180 मिनट में 125 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। एप्टीट्यूड टेस्ट का माध्यम अनिवार्य रूप से अंग्रेजी भाषा होगा। कुछ प्रश्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी हो सकते हैं। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार NATA की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- घर बैठे कैसे बनाएं QR बारकोड, जानें यहां

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन