1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CAT 2023 के लिए आवेदन करने की कल लास्ट डेट; डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

CAT 2023 के लिए आवेदन करने की कल लास्ट डेट; डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 19, 2023 06:15 am IST,  Updated : Sep 19, 2023 06:15 am IST

CAT 2023 Registration: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट(IIM), लखनऊ की तरफ से कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2023 के लिए चल रहे एप्लीकेशन प्रोसेस को कल यानी 20 सितंबर 2023 को बंद कर दिया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

CAT 2023 Registration: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट(IIM), लखनऊ की तरफ से  कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2023 के लिए चल रहे एप्लीकेशन प्रोसेस को कल यानी 20 सितंबर 2023 को बंद कर दिया जाएगा। जिन इच्छुक कैंडिडेट्स ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे सभी आईआईएम कैट 2023 परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। 

इस दिन होगा एग्जाम

शेड्यूल के मुताबिक आईआईएम(IIM) लखनऊ 26 नवंबर को तीन पालियों में कैट 2023 परीक्षा आयोजित करेगा। बता दें कि आईआईएम लखनऊ ने 20 सितंबर 2023 तक कैट 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट को बढ़ा दिया था। पहले पहले आवदेन करने की आखिरी तारीख 13 सितंबर 2023 थी, जो अब बढ़ा दी गई है।  

कितना है आवेदन शुल्क 
CAT 2023 के  लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) वर्ग के उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 1,200 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 2,400 रुपये का भुगतान करना होगा।

CAT 2023 के लिए ऐसे करें अप्लाई 

  • उम्मीदवार सबसे पहले IIM-L की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर, 'कैट 2023 नया पंजीकरण' लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद लॉग इन क्रेडेंशियल जेनरेट करें और आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें। 
  • फिर फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करें और दस्तावेज़ की स्कैन की गई छवियां अपलोड करें। 
  • आखिरी में आवेदन पत्र जमा करें और पेज को डाउनलोड कर आवेदन पत्र की एक प्रति ले लें।

आवेदन करने के लिए ये रहा सीधा लिंक 

ये भी पढ़ें: यमुना किनारे ही क्यों बनावाया गया 'लाल किला'

पांच ऐसे पासवर्ड जो सेकेंड्स में होते हैं हैक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन