1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UGC NET Admit Card: 30 तारीख की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड हुए जारी, जानें कैसे करना है डाउनलोड

UGC NET Admit Card: 30 तारीख की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड हुए जारी, जानें कैसे करना है डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 27, 2024 12:53 pm IST,  Updated : Aug 27, 2024 12:53 pm IST

UGC NET Admit Card: यूजीसी नेट की 30 अगस्त को परीक्षा है, इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET Admit Card 2024- India TV Hindi
UGC NET Admit Card 2024 Image Source : FILE PHOTO

UGC NET Admit Card 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 30 अगस्त तक होने वाली परीक्षाओं के लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट या UGC NET के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो लोग 27, 28, 29 और 30 अगस्त को परीक्षा में शामिल होंगे, वे अपने हॉल टिकट ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले एजेंसी ने 21, 22 और 23 अगस्त की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी किए थे

26 अगस्त को होने वाली परीक्षा को जन्माष्टमी के त्यौहार के कारण 27 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। इस रीशेड्यूल परीक्षा और 28, 29 और 30 अगस्त की परीक्षाओं के लिए हॉल टिकट परीक्षा वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। बता दें कि 2, 3 और 4 सितंबर को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए हॉल टिकट बाद में जारी किए जाएंगे।

डाउनलोड करने के लिए ध्यान रखें ये बात

उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्मतिथि के साथ लॉग इन करने के बाद अंडरटेकिंग के साथ एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। एनटीए ने अभ्यर्थियों से एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ने को कहा है।

परीक्षा के दिन उन्हें एडमिट कार्ड (सभी पेज) की प्रिंटेड कॉपी और एक वैध फोटो आईडी प्रूफ (मूल कॉपी) साथ लेकर आना होगा। एडमिट कार्ड पर अनुमत फोटो आईडी की सूची दी गई होगी।

UGC NET admit card 2024: Direct link to download

UGC NET admit card 2024: कैसे करें डाउनलोड?

NTA की वेबसाइट - ugcnet.nta.ac.in खोलें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक खोलें।
अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि और प्रदर्शित सुरक्षा पिन दर्ज करें।
विवरण सबमिट करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
परीक्षा के दिन के लिए प्रिंटआउट लें।

अन्य जानकारी

यदि किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई कठिनाई आती है या एडमिट कार्ड में दिए गए विवरण में कोई त्रुटि है, तो वह राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) से 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल भेज सकता है। साथ ही UGC NET परीक्षा से संबंधित अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को नियमित रूप से NTA की वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन