1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. यूजीसी NET दिसंबर 2023 का विषयवार एग्जाम शेड्यूल हुआ जारी, यहां देखें नोटिस

यूजीसी NET दिसंबर 2023 का विषयवार एग्जाम शेड्यूल हुआ जारी, यहां देखें नोटिस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 17, 2023 02:45 pm IST,  Updated : Nov 17, 2023 02:45 pm IST

NTA ने यूजीसी NET दिसंबर 2023 का विषयवार एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस देख सकते हैं।

UGC NET December 2023- India TV Hindi
UGC NET December 2023 Image Source : INDIA TV

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यूजीसी नेट दिसंबर 2023 के लिए विषय-वार एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर विस्तृत कार्यक्रम पर देख सकते हैं। शहर के परीक्षा केंद्र की सूचना के संबंध में नोटिफिकेशन परीक्षा से 10 दिन पहले यूजीसी नेट और एनटीए वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इंग्लिश और इतिहास के लिए यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा क्रमशः 6 दिसंबर को शिफ्ट 1 और शिफ्ट 2 में आयोजित की जाएगी। वहीं, कॉमर्स विषय की परीक्षा 7 दिसंबर को शिफ्ट 1 में आयोजित की जाएगी और कंप्यूटर साइंस और एप्लीकेशन की परीक्षा 7 दिसंबर को शिफ्ट 2 में आयोजित की जाएगी। 

पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन व अन्य के इस दिन होगी परीक्षा

पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और दर्शनशास्त्र (Philosophy) की परीक्षा 8 दिसंबर को शिफ्ट 2 में आयोजित की जाएगी। वहीं, पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा 11 दिसंबर को शिफ्ट 1 में होगी और हिंदी की परीक्षा 11 दिसंबर को शिफ्ट 2 में होगी। जियोलॉजी, समाजशास्त्र और मास कम्युनिकेशन एग्जाम 12 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट दिसंबर 2023 के लिए लिखित परीक्षा 6 दिसंबर से 22 दिसंबर 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। यूजीसी नेट 2023 का परिणाम 10 जनवरी 2024 को घोषित किया जाएगा।

मदद के लिए जारी किया हेल्पलाइन

यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। यूजीसी नेट दिसंबर 2023 का आयोजन एनटीए द्वारा 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप' और 83 विषयों में 'असिस्टेंट प्रोफेसर' की पात्रता के लिए किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in या यूजीसी नेट की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करते रहें। उम्मीदवार नीचे विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं:

UGC NET December 2023 examination schedule 

ये भी पढ़ें:

ये है राजधानी दिल्ली का सबसे कम पढ़ा-लिखा जिला

ये है उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे कम आबादी वाला जिला, कहलाता है भगवान राम की कर्मभूमि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन