1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UGC NET दिसंबर 2024 के लिए क्या हुए बदलाव? जानें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

UGC NET दिसंबर 2024 के लिए क्या हुए बदलाव? जानें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

 Written By: Akash Mishra @Akash25100607
 Published : Nov 20, 2024 09:09 am IST,  Updated : Nov 20, 2024 09:09 am IST

UGC NET December 2024: यूजीसी नेट 2024 दिसंबर सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई करना चाहते हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

UGC NET December 2024 के लिए आवेदन शुरू  - India TV Hindi
UGC NET December 2024 के लिए आवेदन शुरू Image Source : FILE

UGC NET दिसंबर 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। यूजीसी नेट 2024 दिसंबर सेशन के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है। एप्लीकेशन प्रोसेस आधिकारिक वेबसाइट पर चल रहा है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 11 दिसंबर 2024 है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तिथि तक या इससे पहले आवेदन कर दें।

UGC NET December 2024: क्या हुआ बदलाव? 

UGC NET दिसंबर 2024 परीक्षा में दो विषयों को जोड़ा गया है। इस बार इस परीक्ष को 85 विषयों कि लिए आयोजित किया जाएगा। बता दें कि पहले यह परीक्षा 83 विषयों के लिए आयोजित होती थी। 

UGC NET December 2024: क्या है अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी?

  • एनटीए पात्रता मानदंडों के अनुसार, मानविकी (भाषाओं सहित), सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान और अनुप्रयोग, इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान आदि विषयों में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री या समकक्ष में कम से कम 55% अंक और आरक्षित वर्ग के लिए 50% अंक वाले उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
  • एज लिमिट: JRF के लिए उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पीएचडी में एडमिशन और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। 
  • इन विषयों में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

UGC NET December 2024: कैसे करें अप्लाई? 

नीचे बताए गए स्टेप्स के द्वारा उम्मीदवार यूजीसी नेट 2024 दिसंबर सेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होम पेज पर संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को रजिस्टर करें। 
  • इतना करने के बाद उम्मीदवार अपने अकाउंट में लॉगिन करें। 
  • अब उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार एक बार पूरा चेक करें और फिर सबमिट पर क्लिक करें। 
  • आखिरी में इसे डाउनलोड कर एक प्रिंट आउट ले लें। 

ये भी पढ़ें- क्या RRB ALP भर्ती परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी? जानें पूरी डिटेल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन