1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UGC NET June 2023: यूजीसी नेट जून 2023 के लिए शुरु हुए आवेदन, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

UGC NET June 2023: यूजीसी नेट जून 2023 के लिए शुरु हुए आवेदन, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : May 10, 2023 08:29 pm IST,  Updated : May 10, 2023 08:32 pm IST

UGC NET June 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से UGC NET June 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

UGC NET JUNE 2023 के लिए शुरू हुए आवेदन - India TV Hindi
UGC NET JUNE 2023 के लिए शुरू हुए आवेदन

UGC NET June 2023: यूजीसी नेट की तैयारी में जुटे कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से UGC NET June 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। NTA ने एप्लीकेशन प्रोसेस को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू किया है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स जो यूजीसी नेट 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक कैंडिडेट्स  यूजीसी नेट जून सेशन के लिए 31 मई 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं, जो इसके लिए लास्ट डेट है। बता दें कि कल यानी मंगलवार को यूजीसी चीफ एम जगदीश कुमार ने UGC NET June 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की थी। यूजीसी चीफ ने इस बात की जानकारी अपने ऑफशियल ट्विटर हैंडल से साझा की थी। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक या बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके UGC NET June 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

इन आसान स्टेप्स से करें अप्लाई

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स होमपेज पर मौजूद Application For UGC-NET JUNE 2023 पर क्लिक करें। 
  • इस पर क्लिक करते ही एक UGC-NET JUNE 2023 विंडो ओपन हो जाएगी। 
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें। 
  • आखिरी में एप्लीकेशन का एक प्रिंटआउट जरूर ले लें। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन