1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UGC NET Admit card: यूजीसी नेट फेज-5 के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET Admit card: यूजीसी नेट फेज-5 के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 Published : Mar 10, 2023 10:53 am IST,  Updated : Mar 10, 2023 10:53 am IST

UGC NET phase 5 admit card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) की तरफ से UGC NET December फेज 5 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है।

यूजीसी नेट फेज-5 के एडमिट कार्ड जारी(सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
यूजीसी नेट फेज-5 के एडमिट कार्ड जारी(सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

UGC NET phase 5 admit card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) की तरफ से  UGC NET December फेज 5 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षी में शामिल होंगे वे सभी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

इन तारीखों को है परीक्षा

आपको बता दें कि हाल में, मंगलवार को ही यूजीसी नेट दिसंबर फेज -5 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप भी जारी की गई थी। UGC NET December फेज-5 की परीक्षा 13 मार्च, 14 मार्च और 15 मार्च को आयोजित होनी है। इस परीक्षा को 9 सब्जेक्ट्स के लिए आोयजित कराया जाएगा। 

UGC NET दिसंबर का आयोजन 21 फरवरी से शुरू हो चुका है, जो 10 मार्च तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा को कुल 83 विषयों में आयोजित कराया जाएगा। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

ऐसे करें डाउनलोड 

  • सबससे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर जाएं
  • इसके बाद Candidate Activity में देखें
  • फिर कैंडिडेट्स  Release of Admit Card for UGC NET December 2022-Phase-5 वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब कैंडिडेट्स एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और यदि सुरक्षा पिन पूछा जाता है तो उसे भरें।
  • अब आपका एडमिट कार्ड आपके समाने खुल जाएगा।
  • आखिरी में उसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट ले लें।

ये भी पढ़ें- Kendriya vidyalaya में एडमिशन लेने के लिए क्या है एज एलिजिबिलिटी? यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन