1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. यूपी बोर्ड ने 12वीं के छात्रों के प्री बोर्ड और छमाही परीक्षाओं के अंक मांगे, क्या सीधे रिजल्ट की हो रही है तैयारी?

यूपी बोर्ड ने 12वीं के छात्रों के प्री बोर्ड और छमाही परीक्षाओं के अंक मांगे, क्या सीधे रिजल्ट की हो रही है तैयारी?

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 25, 2021 06:45 pm IST,  Updated : May 25, 2021 06:45 pm IST

कोरोनावायरस के कारण यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर संशय की बढ़ता जा रहा है।इन सबके बीच, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से एक आदेश जारी किया गया है।

UP board asked for marks of pre board and half-yearly exams...- India TV Hindi
UP board asked for marks of pre board and half-yearly exams of 12th students, is preparation for direct results? Image Source : FILE

उत्तर प्रदेश। कोरोनावायरस के कारण यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर संशय की बढ़ता जा रहा है।इन सबके बीच, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से एक आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार यूपी बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के लिए पंजीकृत 2609501 छात्र-छात्राओं की फरवरी में आयोजित प्री बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 28 मई की शाम तक तक अपलोड करने के आदेश दिया है। इससे ऐसे कयास लगाया जा रहा है कि 10वीं के साथ ही 12वीं के छात्रों को भी सीधे पास किया जा सकता है। यूपी बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर शिक्षकों के लिए प्री बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 28 मई की शाम तक तक अपलोड करने के लिए लिंक भी जारी किया है।  हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक नोटिस नही जारी की गई है।

इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने रविवार को कहा था कि 12वीं कक्षा की बोर्ड की लंबित परीक्षा कराने के संबंध में राज्यों के बीच व्यापक सहमति है और इस बारे में जल्द सुविचारित एवं सामूहिक निर्णय एक जून तक लिया जाएगा. महाराष्ट्र ने उच्च स्तरीय बैठक में बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा लेने से इतर कोई रास्ता तलाशने पर सुझाव दिया, जबकि दिल्ली और केरल ने परीक्षा से पहले छात्रों का टीकाकरण करने की बात कही.

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन