UPJEE 2025: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश ने ग्रुप ए उम्मीदवारों के लिए उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक (UPJEE(P)) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। ग्रुप ए कैटेगरी में आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट -jeecup.admissions.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
UPJEE(P) 2025 परीक्षा कई ग्रुप्स में आयोजित होगी। परीक्षा A, E, B, C, D, F, G, H, I, L और K1 से K8 के लिए 5 से 13 जून तक कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जानी है। बता दें कि इससे पहले परीक्षा 20 से 28 मई 2025 तक आयोजित किया जाना था।
कैसे करें प्रवेश पत्र को डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इतना करते ही आपके सामने एक अलग पेज खुल जाएगा, जहां मांगे गए विवरण को भरना होगा।
- इतना करते ही एक अलग विंडो में एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार उसे चेक करें और डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
एग्जाम पैटर्न
परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे और सभी बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे। प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्प होंगे, जिनमें से केवल एक ही सही होगा। छात्रों को हर सही उत्तर के लिए चार अंक मिलेंगे, और गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
परीक्षा पूरी होने के बाद 13 से 1 जून 2025 के बीच उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। छात्र सहायक दस्तावेज अपलोड करके आपत्तियां उठा सकते हैं। JEECUP 2025 का परिणाम 21 जून 2025 को घोषित किया जा सकता है। नवीनतम जानकारी से अपडेट रहने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।