1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UPPSC PCS Prelims Admit Card 2023: यूपीपीएससी पीसीएस के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड

UPPSC PCS Prelims Admit Card 2023: यूपीपीएससी पीसीएस के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 03, 2023 05:20 pm IST,  Updated : May 03, 2023 05:20 pm IST

यूपीपीएससी पीसीएस के एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPPSC- India TV Hindi
यूपीपीएससी पीसीएस के एडमिट कार्ड हुए जारी Image Source : UPPSC

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आज 3 मई, 2023 को यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड (UPPSC PCS Prelims Admit Card 2023) जारी किया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हो, वे यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि ये एग्जाम मई में ही आयोजित होने वाले हैं।

इस दिन होगी परीक्षा

जानकारी दे दें कि यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 14 मई, 2023 को राज्य भर में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी। ये परीक्षा राज्य भर में 51 जिलों में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से, यूपीपीएससी का लक्ष्य लगभग 173 खाली पदों को भरना है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 मार्च को शुरू हुई थी और 6 अप्रैल, 2023 को समाप्त हुई थी।

Direct link to download UPPSC PCS Prelims Admit Card 2023

UPPSC PCS Prelims Admit Card 2023: ऐसे करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

सबसे पहले यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध UPPSC PCS Prelims Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद लॉगिन डिटेल डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लग जाएगा।
अब अपना एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास प्रिंट कर जरूर रख लें।

ये भी पढ़ें-

ये हैं मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए देश के टॉप कॉलेज, एक में की पढ़ाई तो सपना हो जाएगा पूरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन