1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UPSC CDS II एग्जाम का शेड्यूल जारी, इस दिन होगी परीक्षा

UPSC CDS II एग्जाम का शेड्यूल जारी, इस दिन होगी परीक्षा

 Published : Jun 25, 2025 04:05 pm IST,  Updated : Jun 25, 2025 04:06 pm IST

यूपीएससी सीडीएस II परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी गई है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि परीक्षा का आयोजन कब किया जाएगा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अगर आपने भी यूपीएससी सीडीएस II परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो य खबर आपके लिए ही है। संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सीडीएस II परीक्षा 2025 के लिए एग्जाम शेड्यूल को जारी कर दिया है। एग्जाम शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। संयुक्त रक्षा सेवा (II) परीक्षा (CDS II) के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर परीक्षा तिथि को चेक कर सकते हैं। 

कब है परीक्षा? 

आधिकारि वेबसाइट पर जारी किए गए शेड्यूल से मिली जानकारी के अनुसार, यूपीएससी सीडीएस II परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर 2025 को किया गया जाएगा। नीचे दी गई तालिका से शेड्यूल को सही से समझ सकते हैं। 

तारीख समय विषय विषय कोड
14 सितंबर 2025, दिन रविवार  9 AM टू 11 AM अंग्रेजी 11
12.30 PM टू 2.30 PM  जनरल नॉलेज 12
4.00 PM टू 6 PM एलिमेंट्री गणित 13

कैसे करें चेक 

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए भी शेड्यूल को चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग विंडो में शेड्यूल खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार शेड्यूल को चेक करें और डाउनलोड कर लें।

बता दें कि यूपीएससी सीडीएस II आवेदन विंडो 20 जून 2025 को बंद हो गई। यूपीएससी का लक्ष्य संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा के माध्यम से 453 पदों को भरना है। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी निगाह बनाए रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन