1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UPSC ESE 2024 की एग्जाम डेट जारी, जानें किस दिन होगी परीक्षा

UPSC ESE 2024 की एग्जाम डेट जारी, जानें किस दिन होगी परीक्षा

 Published : Feb 09, 2024 11:04 am IST,  Updated : Feb 09, 2024 11:04 am IST

UPSC ESE 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी ईएसई 2024 (प्रारंभिक) परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

UPSC ESE 2024: यूपीएससी ईएसई प्रारंभिक परीक्षा में शीमिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी ईएसई 2024 (प्रारंभिक) परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस संबंध में एक नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार, यूपीएससी ईएसई 2024 परीक्षा रविवार 18 फरवरी 2024 को आयोजित ती जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। 

यूपीएससी ईएसई 2024 प्रारंभिक परीक्षा दो पाली में आयोजित की जाएगी। पहली  सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी दोपहर 2 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित तक। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स या डायरेक्ट लिंक की सहायता से एग्जाम डेट नोटिस को चेक कर सकते हैं। 

कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर, “नोटिस: इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024” पर क्लिक करें।
  • फिर स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा। 
  • इसके बाद अधिसूचना की जांच करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।

ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के मेडिकल में किन कारणों से हो सकते हैं रिजेक्ट? जानें

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, जानें कैसे होगा सेलेक्शन

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन