1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, जानें कैसे होगा सेलेक्शन

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, जानें कैसे होगा सेलेक्शन

 Published : Feb 08, 2024 04:29 pm IST,  Updated : Feb 08, 2024 04:29 pm IST

भारतीय सेना की तरफ से अग्निवीरों की भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 8 फरवरी से शुरू कर दी गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन - India TV Hindi
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन Image Source : FILE

Indian Army Agniveer Recruitment 2024: भारतीय सेना में नौकरी कर देश की सेवी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय सेना की तरफ से अग्निवीरों की अगली भर्ती रैली के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज, 8 फरवरी से शुरू कर दी गई है। इसके लिए एप्लीकेशन प्रोसेस आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर joinindianarmy.nic.in अप्लाई कर सकते हैं। 

कब है लास्ट डेट 

जानकारी दे दें कि भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2024 है, इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस तारीख तक अप्लाई कर दें। 

डायरेक्ट लिंक- 

आयु सीमा 

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 17 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए 550 रुपये का आवेदन शुल्क तय किया गया है जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।

सेलेक्शन प्रोसेस 

जो कैंडेडट्स भर्ती परीक्षा को पास कर लेंगे वे सभी फिजिकल टेस्ट में शामिल होंगे। इसके बाद डॉक्यमेंट वेरिफिकेशन का प्रोसेस होगा। इसके बाद फिर मेडिकल होगा।इन सभी चरणों में किये गए प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसक पाद होम पेज पर JCO/ OR/ Agniveer Enrolment वाले सेक्शन में जेसीओ/ ओआर/ अग्नीवीर अप्लाई या लॉगिन के लिंक को क्लिक करें।
  • फिर अग्निवीर लॉगिन का पेज खुल जाएगा।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब फॉर्म भरने की आगे की प्रक्रिया शुरू करें।
  • आखिरी में फीस ऑनलाइन जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर प्रिंट लें। 

ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के मेडिकल में किन कारणों से हो सकते हैं रिजेक्ट? जानें

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन