1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Free Scooty Yojana 2022: 12वीं पास करने वाले बच्चों को सरकार देगी स्कूटी और बाइक, 60 पर्सेंट वालों को भी मिलेगी सुविधा

Free Scooty Yojana 2022: 12वीं पास करने वाले बच्चों को सरकार देगी स्कूटी और बाइक, 60 पर्सेंट वालों को भी मिलेगी सुविधा

 Published : Oct 20, 2022 04:06 pm IST,  Updated : Oct 20, 2022 04:06 pm IST

Free Scooty Yojana 2022: बुधवार को कैबिनेट की बैठक के दौरान इस साल हुई हायर सेकेंडरी परीक्षा में अच्छे कट-ऑफ अंक हासिल करने वाले छात्रों को राज्य सरकार ने बाइक या स्कूटी देने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने एक बयान में इन छात्रों को मेधावी करार दिया है जो उस 'विशेष श्रेणी' में आते हैं।

Free Scooty Yojana 2022- India TV Hindi
Free Scooty Yojana 2022 Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • 12वीं पास करने वाले बच्चों को सरकार देगी स्कूटी और बाइक
  • 60 पर्सेंट वालों को भी मिलेगी सुविधा
  • 35,800 दोपहिया वाहन बांटे जाएंगे

Free Scooty Yojana 2022: बचपन में जब हम स्कूल में पढ़ा करते थे तो हमारे मम्मी पापा अक्सर हमें परीक्षा के समय ये लालच देते थे कि इतना नंबर लाओ तो ये दिला देंगे। क्लास में टॉप करोगे तो ये दिला देंगे। अब इस तरह का काम सरकारें भी करने लगी हैं। कई राज्य सरकारें अच्छे नंबरों से पास होने वाले छात्रों को इनाम देती हैं। लेकिन असम सरकार ने तो एक मेरिट लिस्ट बना दी है लड़के और लड़कियों के लिए। इसी मेरिट लिस्ट के आधार पर राज्य सरकार लड़कियों को स्कूटी और लड़कों को बाइक देगी।

इतना पर्सेंट लाने वालों को मिलेगी बाइक

दरअसल, बुधवार को कैबिनेट की बैठक के दौरान इस साल हुई हायर सेकेंडरी परीक्षा में अच्छे कट-ऑफ अंक हासिल करने वाले छात्रों को राज्य सरकार ने बाइक या स्कूटी देने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने एक बयान में इन छात्रों को मेधावी करार दिया है जो उस 'विशेष श्रेणी' में आते हैं।

राज्य सरकार ने दोपहिया वाहन पाने वाले छात्रों के लिए एक मेरिट लिस्ट बनाई है, उसी के अंतर्गत आने वाले छात्र/छात्राओं को स्कूटी या बाइक दिया जाएगा। परीक्षा में 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्कूटी दिया जाएगा। जबकि, लड़कों के लिए हायर सेकेंडरी परीक्षा यानि 12वीं में कट-ऑफ अंक 75 प्रतिशत है।

35,800 दोपहिया वाहन बांटे जाएंगे

असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने कहा कि लड़के और लड़कियों के बीच कुल 35,800 दोपहिया वाहन दिए जाएंगे। इनमें 29,748 छात्राएं हैं, जबकि 6,052 लड़के हैं। इस पर राज्य सरकार 258.9 करोड़ रुपये खर्च करेगी। पेगू ने कहा कि दोपहिया वाहनों का वितरण चरणबद्ध तरीके से 30 नवंबर से शुरू होगा।

पहले चरण में कामरूप (मेट्रो) और अन्य तीन-चार जिलों को कवर किया जाएगा। बाकी जिलों में छात्रों को दोपहिया वाहनों का वितरण बाद के चरण में होगा। विशेष रूप से इससे पहले 2020 में, असम सरकार ने केवल उन छात्राओं को दोपहिया वाहन दिए थे, जिन्होंने हायर सेकेंडरी परीक्षा में प्रथम श्रेणी हासिल की थी। लड़कों ने तब दोपहिया वाहन देने की भी मांग की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।