1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. BPSC 69th Recruitment: बीपीएससी 69वीं कंबाइन्ड परीक्षा के आवेदकों के लिए खुशखबरी, आयोग ने बढ़ाई पदों की संख्या

BPSC 69th Recruitment: बीपीएससी 69वीं कंबाइन्ड परीक्षा के आवेदकों के लिए खुशखबरी, आयोग ने बढ़ाई पदों की संख्या

 Published : Aug 28, 2023 11:58 pm IST,  Updated : Aug 28, 2023 11:58 pm IST

बीपीएससी 69वीं कंबाइन्ड सिविल सेवा भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदावारों के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से 69वीं संयुक्त भर्ती में पदों की संख्या को बढ़ा दिया गया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

बीपीएससी 69वीं कंबाइन्ड सिविल सेवा भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदावारों के लिए एक अच्छी खबर है। बीपीएससी 69वीं कंबाइन्ड सिविल सेवा भर्ती परीक्षा के लिए एक नोटिस जारी किया गया है। बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से 69वीं संयुक्त भर्ती में पदों की संख्या को बढ़ा दिया गया है। आयोग ने खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण डिपार्टमेंट के तहत आपूर्ति निरीक्षक के 33 पदों को और जोड़ा है। आयोग द्वारा इन 33 पदों को बढ़ाए जाने के बाद अब कुल पदों की संख्या 475 कर दी गई है।   

बता दें कि इस भर्ती के लिए आयोग की तरफ से 15 जुलाई 2023 से आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 5 अगस्त 2023 निर्धारित थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 9 अगस्त 2023 कर दिया गया था। इस भर्ती के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन को 27 जून को जारी किया गया था। 

नोटिस 

जानकारी के मुताबिक हाल में बिहार पब्लिक सर्विस सेलेक्शन कमीशन ने 69वीं कंबाइन्ड सिविल सेवा भर्ती परीक्षा के मार्किंग पैटर्न में बदलाव को लेकर भी एक सूचना जारी की थी। जिसके मुताबिक अगर तीन प्रश्नों के उत्तर गलत होते हैं तो एक सही उत्तर का अंक कट जाएगा। बता दें कि पहले चार प्रश्न के उत्तर गलत होने पर ऐसा होता था। 

ये भी पढ़ें: कहां है जवाहर प्वॉइंट? मून मिशन से क्या है कनेक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।